31 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कमिश्नर बनते ही बोलीं ये IAS अफसर, शहर से होगी भ्रष्टाचार की सफाई

नगर निगम की नई कमिश्नर प्रियंका दास ने गुरुवार को सुबह माता मंदिर स्थित कार्यालय में पदभार ग्रहण कर लिया। उन्होंने इस मौके पर कहा है कि निगम में जो भी

2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Manish Geete

Sep 14, 2017

ias priyanka das

ias priyanka das

भोपाल। नगर निगम की नई कमिश्नर प्रियंका दास ने गुरुवार को सुबह माता मंदिर स्थित कार्यालय में पदभार ग्रहण कर लिया। उन्होंने पदभार ग्रहण करते हुए मीडिया से कहा कि निगम में जो भी भ्रष्टाचार हुए हैं, उसकी जांच जारी रहेगी और गड़बड़ी करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

राज्य सरकार ने भोपाल नगर निगम में बदलाव करते हुए टीकमगढ़ कलेक्टर प्रियंका दास को नगर निगम का नया कमिश्रर बनाया है। तत्कालीन छवि भारद्वाज की नई पदस्थापना पर्यटन विकास निगम में बतौर प्रबंध संचालक की गई है। प्रियंका दास ने स्पष्ट कर दिया है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ जांच नहीं रुकेगी और शहर से भ्रष्टाचार की सफाई कर दी जाएगी।

प्रियंका को ये चुनातियां
नई निगम कमिश्नर प्रियंका दास के सामने राजधानी जैसे बड़े शहर की बड़ी चुनौतियां हैं। सबसे बड़ी चुनौती है भ्रष्टाचार। इसके साथ ही पेट्रोल पंप, परिवहन का मामला, झील संरक्षण, सिविल, भवन अनुज्ञा शाखा में भ्रष्टाचार खत्म करना होगा। निगम की आय बढ़ाने के साथ ही सफाई मामले में देश में नंबर-2 घोषित हुए इस शहर की छवि भी बनाए रखना अहम चुनौती होगा। राजधानी में रसूखदारों और बड़े नेताओं के अतिक्रमण, अवैध निर्माण और अवैध होर्डिंग्स पर भी लगाम लगाना होगी।

तो डेढ़ साल पहले बन जाती कमिश्नर
बताया जाता है कि सरकार एक वर्ष पहले ही नगरीय प्रशासन विभाग में एडिशनल कमिश्नर रहते प्रियंका दास को नगर निगम की जिम्मेदारी सौंपना चाहती थी, लेकिन यहा डिंडोरी कलेक्टर रही छवि भारद्वाज को पदस्थ कर दिया गया था। तब प्रियंका को टीकमगढ़ कलेक्टर बनाया गया था।

छवि के कार्यकाल में हुए महापौर से विवाद
पिछले डेढ़ साल के दौरान छवि भारद्वाज और महापौर आलोक शर्मा के बीच स्मार्ट पार्किंग और होर्डिंग के ठेके को लेकर विवाद भी होते रहे हैं।

तो इसलिए हटाया छवि को
सूत्रों की माने तो भाजपा अध्यक्ष अमित शाह पिछले दिनों भोपाल आए थे और आदिवासी परिवार के घर भोजन करने गए थे। तब उस आदिवासी के घर शौचालय नहीं मिलने से इस कार्यक्रम की काफी किरकिरी हुई थी। इसी के बाद नगर निगम से कमिश्नर छवि की विदाई हो गई।

यह भी है खास
-पर्यटन विकास निगम में छवि को एमडी बनाए जाने के बाद हरिरंजन राव को मुख्यमंत्री का सचिव बनाया गया है। वे पर्यटन विभाग के सचिव भी थे।

Story Loader