7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शहडोल की पूजा वस्त्रकार कभी मोगरी और लकड़ी के पट्टे से खेलती थीं क्रिकेट, अब पाकिस्तान के छक्के छुड़ाए

भारत ने पाकिस्तान को 107 रन से हराया, पूजा ने 67 रन बनाए

2 min read
Google source verification
Interesting facts about pooja vastrakar

पूजा कहती हैं कि पहले वे अपना कॅरियर बल्लेबाज के रूप में शुरू करना चाहती थीं।

ICC Women's World Cup में भारतीय टीम team india ने जीत से आगाज किया। टीम इंडिया ने पाकिस्तान Pakistan को 107 रन से मात दी। इस मैच में ऑल राउंडर पूजा वस्त्रकार Pooja Vastrakar ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 59 गेंद ball पर शानदार 67 रन run बनाए। अपनी पारी के दौरान पूजा ने 8 चौके जड़े।

इस प्रदर्शन की बदौलत आज पूजा काफी सुर्खियों में हैं। पूजा ने 9 मार्च 2013 को ओडिशा के खिलाफ एक t-20 मैच में प्रमुख घरेलू क्रिकेट में पदार्पण किया था। मूलत: मध्यप्रदेश के शहडोल Shahdol जिले की रहने वाली पूजा की टीम इंडिया Team India में आने की कहानी दिलचस्प है। TV पर सचिन तेंदुलकर Sachin Tendulkar और वीरेंद्र सहवाग Virender Sehwag जैसे दिग्गज खिलाडिय़ों को देखकर बड़ी हुईं पूजा के लिए टीम इंडिया Team India तक पहुंचने का सफर काफी चुनौती भरा रहा। एक समय था जब उन्हें प्रैक्टिस करने के लिए परेशानी उठानी पड़ती थी। शहडोल जैसे शहर में उन दिनों लड़कियों के लिए प्रैक्टिस की खास सुविधाएं नहीं थीं।

बल्लेबाज के रूप में कॅरियर शुरू करना था
पूजा कहती हैं कि पहले वे अपना कॅरियर बल्लेबाज के रूप में शुरू करना चाहती थीं। शहडोल की गलियों में खूब क्रिकेट खेला, प्रतिभा देखकर परिवार ने क्लब में भर्ती दिया और शुरू हुआ बल्लेबाज के बजाय गेंदबाज बनने का सफर। पहले जिले और फिर संभाग की टीम में चयन हुआ। फिर गेंदबाजी की रफ्तार ने उन्हें टीम इंडिया तक पहुंचाया।

छह भाई-बहनों में सबसे छोटी
पूजा अपने छह भाई-बहनों में सबसे छोटी हैं। बड़ा परिवार होने के चलते शुरुआत में आर्थिक स्थिति भी अच्छी नहीं थी। इस कारण पूजा कपड़े धोने की मोगरी या लकड़ी के पट्टे से क्रिकेट खेलती थीं। उनकी प्रतिभा को देखकर स्कूल प्रबंधन ने शुल्क माफ कर दिया था। देखते ही देखते पूजा की मेहनत रंग लाई और 15 साल की उम्र में उनका चयन इंडिया ग्रीन वूमेन स्क्वॉड में हो गया था। अपने हुनर के दम पर आज पूजा ने बड़ा मुकाम हासिल किया है। उनकी बड़ी बहन ऊषा वस्त्रकार भी नेशनल एथलीट हैं।