18 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

क्या आप भी घर पर हैं अकेले? अचानक हार्ट अटैक आ जाए तो तुरंत करें ये काम

अकेले में अगर उसे हार्ट अटैक आ जाए तो उसे तुरंत क्या करना चाहिए, आइए जानते हैं
2 min read
Google source verification

भोपाल

•

image

Tanvi Sharma

•

May 15, 2020

क्या आप भी घर पर हैं अकेले? अचानक हार्ट अटैक आ जाए तो तुरंत करें ये काम

भोपाल। हार्ट अटैक एक आकस्मिक शारीरिक घटना है, जिससे की व्यक्ति की जान तक चली जाती है। हार्ट अटैक किसी भी आयु के व्यक्ति को आ सकता है। इसलिए हार्ट अटैक के पेशेंन्ट को अपना ख्याल खुद भी रखना जरुरी होता है। अगर लगातार शरीर कुछ संकेत दे रहा होता है तो ओर भी ज्यादा सतर्क हो जाना चाहिए।

दिल के रोगियों के लिए जब चेस्ट पेन यानी सीने में दर्द, हार्ट अटैक के लक्षण नजर आते हैं तो ये समय उनके लिए काफी गंभीर हो जााता है। लेकिन अगर आप अकेले रह रहे हैं आपको खुद का ख्याल रखना बहुत जरुरी है। इसके साथ ही अकेले रह रहे व्यक्ति को यह भी ख्याल रखना होगा की अकेले में अगर उसे हार्ट अटैक आ जाए तो उसे तुरंत क्या करना चाहिए। कार्डियोलॉजिस्ट के अनुसार जानते हैं क्या करना चाहिये क्या नहीं...

पढ़ें ये खबर- रात में नहीं आती नींद तो 1 चम्मच पी लें ये सिरप, तुरंत आ जाएगी गहरी नींद

हार्ट अटैक के दौरान व्यक्ति क्या करें-

- अगर किसी व्यक्ति को हार्ट अटैक के लक्षण नजर आते हैं तो उसे तुरंत अपने रिश्तेदार, पड़ोसी या एंबुलेंस को कॉल करना चाहिये।

- घर पर अकेले रहने की स्थिति में व्यक्ति को हमेशा अपने पास डिस्प्रिन की गोली रखना चाहिये।

- हार्ट अटैक की स्थिति में डिस्प्रिन की एक गोली को खा लेना चाहिये। ना हो तो पानी में घोल कर भी पी सकते हैं।

- अगर आप घर पर अकेले हैं तो किसी के सहारे के बीना चलने की कोशिश ना करें।

- खांसी ना आने पर भी जबरदस्ती खांसी करने की कोशिश करें।

- घर पर एक डिजिटल बीपी मशीन है, तो अपने बीपी की तुरंत जांच करें।

- अगर आपका बीपी सामान्य से कम है, तो अपने बिस्तर पर लेट जाएं।

- अगर बीपी सामान्य से ज्यादा है, तो आप अपनी जीभ के नीचे 5 मिलीग्राम सोरबिट्रेट रख लें।


ह्रदय पेशेन्ट के पास जरुर होनी चाहिए ये चीजें-

- हार्ट पेशेंट के पास बीपी जांचने की मशीन जरुरी होनी चाहिये।

- डिस्प्रिन की गोली आपके पास हमेशा होनी चाहिए।

- इन दिनों स्मार्टफोन या स्मार्टवॉच पर ऐप हैं, जो ईसीजी रिकॉर्ड कर सकते हों वो जरूर रखें।