9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आठ स्टूडेंट पर एक टीचर, 100 फीसदी प्लेसमेंट, इसलिए बेस्ट है IIFM

देश के टॉप मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट की लिस्ट में जगह बनाने वाले संस्थान में कई खूबियां

2 min read
Google source verification

image

Anwar Khan

Apr 05, 2016

IIFM bhopal

IIFM bhopal

भोपाल्। राजधानी स्थित इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेस्ट मैनेजमेंट (आईआईएफएम) को देश के टॉप 25 मैनेजमेंट संस्थानों में 8वीं रैंक हासिल हुई है। ये रिपोर्ट मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा तैयार कराई गई है। इस उपलब्धि के बाद आईआईएफएम में सोमवार को खुशी का माहौल रहा। जब संस्थान की फैकल्टी और स्टूडेंट्स से इस उपलब्धि का कारण पूछा गया तो उन्होंने संस्थान की कई एेसी बातें बताईं, जो इसे देश के बाकी संस्थानों से अलग बनाती हैं। नेशनल इंस्टीट्यूट रैंकिंग फ्रेमवर्क की पहली रिपोर्ट में वर्ष 2015 के आधार पर संस्थानों को रैंकिंग दी गई है।

IIFM की फैकल्टी खुश, देखें वीडियो

संस्थान में 32 मेंबर्स की फैकल्टी है, जिनके पास 10 से 20 साल का अध्यापन का अनुभव है। वहीं यहां पांच आईएफएस अधिकारी भी छात्रों की क्लास लेते हैं, जिसमें से दो ने पीएचडी हैं। खास बात यह है कि यहां छात्र-शिक्षक अनुपात बहुत ही यूनिक है। हर आठ छात्रों पर एक शिक्षक मौजूद है।


IIFM bhopal

30 सालों से जंगलों पर हो रहा है काम
आईआईएफएम जैसा पूरे एशिया में दूसरा संस्थान नहीं है। यह सेक्टोरियल संस्थान है जो पिछले 30 साल से फॉरेस्ट मैनेजमेंट के लिए काम कर रहा है। 35 छात्रों के साथ पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन फॉरेस्ट्री मैनेजमेंट (पीजीडीएफएम) कोर्स के साथ पहला बैच शुरू किया गया था। अब यहां एमफिल और पीएचडी कोर्स भी कराए जाते हैं। स्टूडेंट की संख्या करीब 280 है।


इंटीग्रेटेड फैकल्टी
यहां इंटीग्रेटेड फैकल्टी मौजूद है। जो प्रबंधन के साथ टैक्निकल, मैनेजमेंट, सोशल और ह्यूमन रिसोर्स जैसे आस्पेक्ट में छात्रों को तैयार करते हैं। यह नहीं किसी संस्थान में बड़ी मुश्किल से मिलता है। वहीं यहां की फैकल्टी सिर्फ किताबी ज्ञान तक सीमित नहीं है। इसके लिए यह खुद फील्ड में जाकर रिसर्च करती है। इस दौरान जो रिजल्ट प्राप्त होते हैं, उनसे छात्रों का परिचय कराती है।

ये भी पढ़ें

image