30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कांग्रेस का वादा, हमारी सरकार बनी तो पुरानी पेंशन योजना लागू होगी

old pension scheme- झारखंड, राजस्थान, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ के बाद मध्यप्रदेश में भी पुरानी पेंशन के मुद्दे ने जोर पकड़ा...।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Manish Gite

•

Updated: 6 Feb 2023, 4:32 PM IST

congress.png

कांग्रेस नेता का बड़ा वादा। हमारी सरकार बनी तो लागू होगी पुरानी पेंशन योजना।

भोपाल। मध्यप्रदेश में चुनावी हलचल के बीच पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ (kamal nath) ने सोमवार को ऐलान किया है कि मध्यप्रदेश में कांग्रेस सरकार आती है तो हम पुरानी पेंशन योजना (old pension scheme) को बाहल कर देंगे। मध्यप्रदेश इसी साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर कमलनाथ ने बड़ा दांव खेला है। गौरतलब है कि मध्यप्रदेश में कर्मचारियों का बड़ा वर्ग है जो किसी भी सरकार को प्रभावित कर सकता है।

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने एक बार फिर बड़ा वादा किया है। कमलनाथ ने कहा है कि मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही हम पुरानी पेंशन योजना लागू करेंगे और कर्मचारियों को सम्मान का जीवन देंगे। कमलनाथ ने ट्वीटर हैंडल पर वीडियो भी जारी किया है। जिसमें कहा है कि भाजपा की सरकार ने पुरानी पेंशन योजना को बंद करके सरकारी कर्मचारियों से रिटायरमेंट के बाद जीवन यापन का हक छीन लिया है। हजारों में वेतन पाने वाले कर्मचारियों को परिवार पालन के लिए महज सैकड़ों रुपए पेंशन मिल रही है। कमलनाथ ने कहा कि मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही हम पुरानी पेंशन योजना को लागू कर देंगे।

यह भी पढ़ेंः

यहां भी लागू हो सकती है पुरानी पेंशन योजना, जानिए क्या है नई और पुरानी पेंशन में अंतर

अहम होती है कर्मचारियों की भूमिका

सोमवार को कमलनाथ के ट्वीट वाला वीडियो वायरल होते ही मध्यप्रदेश के कर्मचारियों में खुशी की लहर दौड़ गई है। सूत्रों का मानना है कि मध्यप्रदेश में सत्ता परिवर्तन होता है तो उसमें कर्मचारियों की भूमिका अहम होती है। भाजपा सरकार ने अब भी पुरानी पेंशन योजना बहाल नहीं की तो यह भाजपा सरकार के लिए चुनाव में खतरा बन सकती है। कर्मचारी भी इसकी काफी दिनों से मांग कर रहे हैं। जबकि झारखंड, राजस्थान, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ में पुरानी पेंशन बहाल की जा चुकी है।

चुप क्यों है सरकार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कांग्रेस की इस चुनौती का पर चुप है। भाजपा की सरकार कमलनाथ के वायदे के बावजूद क्या फैसला लेती है यह देखने की बात है। मध्यप्रदेश के कई जिलों में इसे लेकर मांग की जा रही है, वहीं धरना-प्रदर्शन भी किए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ेंः

Pension Scheme: सरकारी कर्मचारियों ने बढ़ाई पेंशन की टेंशन, बजट सत्र में दिखेगा अंदर-बाहर हंगामा
Pension Scheme: यहां भी लागू हो पुरानी पेंशन योजना, कांग्रेस के साथ एक्टिव हुए कर्मचारी संगठन
Old Pension Scheme : पुरानी पेंशन बहाली को लेकर जुटने लगे सरकारी कर्मचारी, यह है अपडेट

राज्य सरकार तत्काल लागू करें

तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के प्रदेश सचिव उमाशंकर तिवारी कहते हैं कि एक जनवरी 2005 के बाद जो भी सरकारी भर्ती हुई है, उसमें पुरानी पेंशन लागू नहीं है। जो बहुत ही गलत निर्णय है। कर्मचारी के लिए इससे ज्यादा दुखदायी समस्या कोई नहीं हो सकती। शिवराज सरकार को कर्मचारियों की पुरानी पेंशन प्रणाली को तत्काल लागू करना चाहिए। क्योंकि सेवानिवृत्ति के बाद कई कर्मचारी बीमारियों की गिरफ्त में भी आ जाते हैं। उन्हें परिवार का साथ नहीं मिल पाता है, ऐसे में वे अपना ध्यान रख सकें। ऐसे में पुरानी पेंशन स्कीम ही सभी सरकारी कर्मचारियों को राहत देगी। नई पेंशन स्कीम में कर्मचारी या उनके परिवार का जीवन यापन करना मुश्किल हो जाएगा।