11 जुलाई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हुजूर तहसील से गायब हुए जमीन संबंधी कई महत्वपूर्ण दस्तावेज दर्ज करवाया चोरी का केस

नए नायब तहसीलदार ने ज्वाइन किया तो चार्ज लेते समय हुआ खुलासा
2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Sunil Mishra

Nov 02, 2019

untitled.jpg

भोपाल. हुजूर तहसील के नायब तहसीलदार कार्यालय से भूमि, किसानों और अन्य कई संवेदनशील मसलों से जुड़े कई महत्वपूर्ण दस्तावेज चोरी होने का मामला सामने आया है। दरअसल नायब तहसीलदार नीलम परसांडिया ने यहां का पदभार ग्रहण किया। इसके बाद फाइलों और दस्तावेजों की पड़ताल की तो 20 सितंबर को उन्हें अभिलेखागार से कई दस्तावेज गायब होने की जानकारी मिली।

उन्होंने कार्यालय में प्रभारी कर्मचारियों को इसकी जानकारी लेने के लिए निर्देशित किया, लेकिन दस्तावेज नहीं मिले। इसके बाद उन्होंने भी इसकी तलाशी ली, लेकिन कई दस्तावेज गायब मिले। आशंका है कि फाइल सहित कई दस्तावेज चोरी किए गए हैं। इसके बाद उन्होंने कोहेफिजा थाने में इसकी एफआईआर दर्ज करवाई। कोहेफिजा पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्ठया दस्तावेज चोरी की मामला प्रकाश में आया है, इसकी विवेचना की जा रही है।

अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को कुचला, मौत

भोपाल। परवलिया इलाके में अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया। हादसे में युवक की मौत हो गई। पुलिस टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश कर रही है। पुलिस के मुताबिक, लवाना शेखपुरा निवासी 22 वर्षीय विजय सिंह खेती-किसानी करता था। गुरुवार शाम करीब साढे सात बजे वह नेशनल हाईवे-12 से अपने गांव की तरफ जा रहा था। हाईवे में एक धार्मिक स्थल के पास अज्ञात वाहन ने उसे कुचल दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। टक्कर मारने वाले वाहन का पता नहीं चल सका है।

तस्कर से 20 किलो गांजा जब्त

भोपाल। पिपलानी पुलिस ने दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से 20 किलो गांजा जब्त करने का दावा किया है। पुलिस ने गांजा की कीमत करीब ढाई लाख रुपए आंकी है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार तस्करों की पहचान रायसेन निवासी 36 वर्षीय रमेश पाल, विदिशा निवासी प्रेमशंकर अहिरवार उर्फ भल्ला के रूप में हुई है। पुलिस ने इन्हें पशु अनुसंधान केन्द्र के सामने उस दौरान पकड़ा जब वे गांजे की खेप लेकर ग्राहक के पास जा रहे थे।