
मध्यप्रदेश में महिलाएं बेफिक्र होकर बसों में यात्रा कर पाएंगी। क्योंकि सरकार प्रदेश के कई शहरों में ऐसी बसें चलाने जा रही हैं जिसमें ड्राइवर और कंडक्टर महिलाएं होंगी, साथ ही सीसीटीवी कैमरा, पेनिक बटन और जीपीएस सिस्टम भी होगा। इंदौर नगर निगम ने सबसे पहले 'पिंक बसें' शुरू भी कर दी है।
मध्यप्रदेश में एक बार फिर पिंक बसें शुरू की जा रही है। सबसे पहले इंदौर नगर निगम ने प्रायोगिक तौर पर दो पिंक बसें शुरू भी कर दी है। जबकि 16 नगर निगमों सहित भिंड, गुना, शिवपुरी, विदिशा में भी पिंक बसों की व्यवस्था शुरू करने के निर्देश शासन की तरफ से दिए गए हैं।
प्रदेश में अमृत योजना और जेएनएनयूआरएम के तहत करीब 13 हजार नगरीय बसों का संचालन हो रहा है, जिससे लोगों को आसानी से सफ़र करने का अवसर मिलेगा।
प्रमुख सचिव ने दिए निर्देश
महिला यात्रियों की सुरक्षा के लिए पिंक बसों का संचालन नगरीय क्षेत्रों में होने जा रहा है। जिसे महिलाओं को सुरक्षित यात्रा करने में मदद करेगा। नगरीय निकायों को इस विषय में निर्देश देने के लिए नगरीय विकास एवं आवास विभाग के प्रमुख सचिव नीरज मंडलोई ने प्रदेश क्षेत्रों महिलाओं की सुरक्षा के लिए पत्र जारी कर नगरीय निकायों को व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है।
ड्राइवर और कंडक्टर भी महिला होंगी
पिंक बसों में बस संचालक और कंडक्टर महिला ही होंगी। बसों में केवल महिला यात्री ही प्रवेश कर पाएंगी। ऐसे में महिलाओं को यात्रा करते समय और अधिक सुरक्षित महसूस होगा। महिला चालक और कंडक्टर के लिए ड्रेस कोड होगा, महिला चालक के लिए लाइसेंस और ट्रेनिंग की व्यवस्था किया जा रहा है। स्मार्ट सिटी शहरों में पिंक बसों की निगरानी कमांड सेंटर के माध्यम से होने से, जिसे सुरक्षा और आपातकालीन सहायता की व्यवस्था बेहतर होगी।
पिंक बसों की व्यवस्था उन क्षेत्रों में की जाएगी जहां महिलाओं का आवागमन अधिक होता है। इससे उन्हें अधिक सुविधा मिलेगी और वे अपने शैक्षणिक और व्यावसायिक कामों में आसानी से जा सकेंगी। डिजिटल रूप में टिकट पेमेंट करने की व्यवस्था भी रहेगी, जिससे यात्रियों को और भी आसानी होगी।
पिंक बसों के संचालन से न सिर्फ नगरीय क्षेत्रों में बल्कि पूरे प्रदेश में महिला यात्रियों का आत्मविश्वास बढ़ेगा। बसों में वरिष्ठ नागरिकों और विकलांग यात्रियों के लिए सीट रिजर्व रहेगी। जिसे उन्हें प्रकार की दिक्कत का सामना न करना पड़े। पिंक बसों में जीपीएस और पैनिक बटन की सुविधा होगी।
Updated on:
08 Feb 2024 03:27 pm
Published on:
08 Feb 2024 03:26 pm
