6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रभारी बोले- दो दिन में 110 कुत्ते पकड़े, लोगों ने कहा- झूठ बोल रहा है अमला

दहशत से छूटकारा दिलाने की बात पर अधिकारी और रहवासी आमने-सामने...

2 min read
Google source verification
dog catcher

doge cash in bhopal

भोपाल. कृष्णा नगर में कुत्तों के हमले से डेढ़ साल के मासूम की मौत के बाद डॉग स्क्वॉड प्रभारी का दावा है कि दो दिन में क्षेत्र से 110 कुत्ते पकड़े हैं। वहीं स्थानीय लोग इससे इनकार कर रहे हैं।

लोगों को कहना है कि अमले ने यहां से करीब 110 कुत्ते ही पकड़े हैं। निगम की दलील इसलिए भी गलत साबित हो रही है, क्योंकि इसके बाद भी कृष्णा नगर में अब भी कुत्ते बड़ी संख्या में दिख रहे हैं। न सिर्फ कृष्णा नगर बल्कि शहर के अन्य क्षेत्र के लोग भी इस समस्या से परेशान हैं।

कांग्रेस ने किया प्रदर्शन
गौतम नगर निवासी मासूम रजा की मौत के मामले में कांग्रेस ने माता मंदिर निगम कार्यालय में अनोखा प्रदर्शन किया। पार्षद संजीव गुप्ता एवं सीमा मालवीय के निर्देशन मंे कार्यकर्ताओं ने प्रबंधन को पांच आवारा कुत्ते सौंपकर निगम अफसरों की निंदा की। कांग्रेस ने डॉग स्क्वॉड प्रभारी राजीव सक्सेना पर एफआईआर दर्ज करने और निलंबन की कार्रवाई की मांग की है।

सक्सेना के वायरल ऑडियो में साफ तौर पर बच्चे की मौत पर आपत्तिजनक वार्तालाप साबित हो गया है जिसके बाद से उन पर सीधी कार्रवाई की मांग जोर पकड़ रही है। इस मामले में स्थानीय पार्षद सीमा मालवीय ने कहा कि सक्सेना का रवैया पहले से काफी खराब है। बार बार शिकायतें करने के बाद भी सक्सेना ने आवारा कुत्तों की समस्या पर कोई ध्यान नहीं दिया जिसके चलते एक मासूम को अपनी जान गंवानी पड़ गई।

घटना के बाद हमारी टीम लगातार क्षेत्र में घूम रही है। दो दिन में कृष्णा नगर से हमने 110 कुत्ते पकड़े हैं। कृष्णा नगर के साथ ही अन्य क्षेत्र में भी टीम काम कर रही है। जहां से भी लोग शिकायत करते हैं, वहां तत्काल टीम भी भेजी जा रही है। इसके साथ हमारी टीम खुद ही क्षेत्र में घूमकर कुत्ते पकडऩे का काम कर रही है।
- राजीव सक्सेना, डॉग स्क्वॉड प्रभारी ननि

घटना के बाद टीम जरूर क्षेत्र में आई थी, लेकिन 110 कुत्ते पकडऩे का जो दावा कर रहे एेसा तो हम लोगों ने नहीं देखा। निगम का अमला महज 10 कुत्ते इस क्षेत्र से पकड़ कर ले गया। अगर कुत्ते पकडक़र ले जाते तो अब भी पुलिया पर कुत्ते घूमते नजर क्यों आते।
- शाहरूख, कृष्णा नगर

निगम का अमला झूठ बोल रहा है। हादसे के बाद पहले दिन टीम आई थी, उस दिन एक भी कुत्ते को नहीं पकड़ पाए थे। वहीं दूसरे दिन कुछ कुत्ते पकड़ कर ले गए थे। तीसरे दिन उनका कोई पता ही नहीं चला है। अब भी नाले में कुत्ते भारी संख्या में घूम रहे हैं।
- नसीम अली, कृष्णा नगर