15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नोटबंदी: MP में आयकर विभाग की जांच के घेरे में ये आठ राजनीति दल

विंग ने चुनाव आयोग से भी कहा है कि वे 13 जनवरी तक पूरा ब्योरा दें। यहां बता दें कि चुनाव आयोग ने देशभर के 255 राजनीतिक दलों को सूची से बाहर किया है। 

2 min read
Google source verification

image

Anwar Khan

Jan 08, 2017

notebandi

notebandi

भोपाल। 8 नवंबर को नोटबंदी के ऐलान के बाद से राजनीतिक दलों के बैंक खातों में आई रकम की जांच कराने की मंाग लगातार उठ रही है। कई राजनीतिक दलों के बैंक अकाउंट अभी तमाम सरकारी एजेंसियां खंगाल रहीं हैं। ऐसी ही एक खबर मध्यप्रदेश से भी आई है। यहां आयकर विभाग ने चुनाव आयोग की सूची से बाहर हुए मप्र के आठ राजनीतिक दलों के खातों का ब्योरा मांगा है। ये ऐसे दल हैं जिन्होंने कभी चुनाव नहीं लड़ा, सिर्फ राजनीतिक फायदा उठाया है।





विभाग की इंटेलिजेंस एंड क्रिमिनल इन्वेस्टीगेशन विंग ने इन दलों से कहा है कि वे नोटबंदी के अगले दिन 9 नवंबर से लेकर 31 दिसंबर तक खातों से हुए लेन-देन की जानकारी 9 जनवरी तक दे दें। विंग ने चुनाव आयोग से भी कहा है कि वे 13 जनवरी तक पूरा ब्योरा दें। यहां बता दें कि चुनाव आयोग ने देशभर के 255 राजनीतिक दलों को सूची से बाहर किया है। इसमें मप्र की आठ पार्टियां हैं।




कितना पैसा आया? सारी जानकारी दो
केंद्रीय प्रत्यक्षकर बोर्ड (सीबीडीटी) ने विंग से कहा कि इन दलों में कितना पैसा आया, कितना गया पूरे तथ्य लिए जाएं। चुनाव आयोग ने ऐसे दलों की सूची राज्यों के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारियों को भी भेजी है। इसमें पूछा गया है कि ये पार्टियां रिटर्न दाखिल करती हैं क्या, इनका ऑडिट हुआ या नहीं, इनके बैंक एकाउंट कहां-कहां हैं, इनसे लेन-देन किससे-किससे किया गया?




इन दलों के लेन-देन की हो रही छानबीन
1. भारतीय मानव रक्षा दल : पता- बरखेड़ा पठानी, भोपाल।
2. क्रांतिकारी बेरोजगार पार्टी : जबलपुर।
3. मप्र किसान मजदूर आदिवासी क्रांति दल : विधायक विश्रामगृह, भोपाल।
4. मप्र लोकतांत्रिक पार्टी : संजीवनी नगर, जबलपुर।
5. मानव कल्याण संघ दल : आष्टा, सीहोर।
6. राष्ट्रीय हिंदू संगठन : रामबाघ, इंदौर।
7. समता समाज पार्टी : लश्कर (ग्वालियर)।
8. सर्वधर्म पार्टी मप्र : पद्मनाभ नगर, भोपाल।

ये भी पढ़ें

image