
डैम, झरने, नदी, तालाब में बढ़ा पानी, हर दिन हो रहे हादसे, सावधान रहें
भोपाल. भारी बारिश के चलते नदी, तालाब, झरनों और डैम में पानी की भरपूर आवक होने से बाढ़ की स्थितियां बन रही है, कहीं पानी का बहाव तेज हो गया है, तो कहीं पुल-पुलियाओं के ऊपर से पानी निकलने लगा है, इस कारण ऐसे पर्यटन स्थलों जहां पानी के कारण जान का खतरा अधिक है, वहां जाने से बचें, या फिर जाएं तो पानी के अंदर नहीं जाएं, क्योंकि प्रदेश में हर दिन पानी में डूबने और बहने के कारण लोगों की मौत हो रही है। इसलिए जहां तक संभव हो पानी वाले स्थानों पर जाने बचें।
चंद दिनों में हुए हादसे पर एक नजर
केस 1. रायसेन-भोपाल रोड पर स्थित महादेव पानी झरने में नहाने के लिए गए 24 लोग भारी बारिश के कारण अचानक हुई पानी की बढ़ोतरी के कारण फंस गए थे, जिन्हें मुश्किल से निकाला गया, लेकिन इसके बावजूद एक 15 साल का किशोर पानी में बह गया।
केस 2. देवास जिले के नेमावर में एक बहते हुए शव को निकालने के लिए पुलिस विभाग की टीम लगी थी, इस दौरान नेमावर थाने के प्रभारी भी शव को निकालने के लिए नदी में कूद गए, उन्होंने शव भी ढूंढ लिया था, लेकिन उसी दौरान पानी का बहाव तेज होने और पानी गहरा होने के कारण डूबने से उनकी मौत हो गई।
केस३. सिवनी जिले में उत्कृष्ट विद्यालय सिवनी में पढऩे वाली एक छात्रा स्कूल से घर जाते समय बहते नाले को क्रास करते वक्त पानी में बह गई थी। क्योंकि उसका पैर फिसल गया था।
केस 4. राजगढ़ जिले में खुजनेर के समीप दुबली गांव में एक 3 साल का बच्चा गहरे गड्ढे में भरे पानी में गिरने से डूब गया, जिससे उसकी मौत हो गई।
हम ये तो कुछ ही केस बता रहे हैं, जो दो चार दिन में हुए हैं, पिछले सालों में कई हादसे हुए हैं, जिसमें सैंकड़ों लोग पानी में डूबने से अपनी जान गवां चुके हैं, इसलिए आप भी अगर किसी जलाशय के समीप जा रहे हैं तो सावधानी से जाएं, ताकि किसी प्रकार का हादसा नहीं हो।
Published on:
17 Jul 2023 10:39 am
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
