3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

स्वतंत्रता दिवस पर सीएम ने जनता को दिए कई तोहफे, ऐसे मना आजादी का अमृत महोत्सव

independence day 2022- मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में हुआ राज्य स्तरीय कार्यक्रम...।

2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Manish Geete

Aug 15, 2022

cm.png

भोपाल। स्वतंत्रता (independence) की 75वीं वर्षगांठ 'आजादी के अमृत महोत्सव' (azadi ka amrit mahotsav) के रूप में मनाई जा रही है। मध्यप्रदेश में मुख्य आयोजन राजधानी के लाल परेड मैदान स्थित मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में हुआ। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने परेड की सलामी ली। यह पूरा आयोजन बारिश के बीच हुआ, इसलिए कार्यक्रम को थोड़ा छोटा कर दिया गया था।

राजधानी के लाल परेड मैदान स्थित मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर झंडा वंदन हुआ। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने झंडा वंदन कर परेड की सलामी ली। भारी बारिश के चलते इस आयोजन को थोड़ा छोटा कर दिया गया था।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने संबोधन में युवा, आदिवासियों और आम जनता के लिए कई घोषणाएं भी की। उन्होंने कहा कि हम भोपाल में एक वीर भारत स्मारक का निर्माण करेंगे और उस वीर भारत स्मारक में क्रांतिकारियों एवं आजादी के नायकों की मूर्तियां उनका व्यक्तित्व और कृतित्व संजोकर रखेंगे।

चौहान ने आदिवासियों के लिए कहा कि 18 सितंबर को प्रदेश में पूरी तरह से पेसा एक्ट लागू होगा। उन्होंने धार जिले के कारण डैम की घटना के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कारण डैम आपदा से बेहतर ढंग से निपटे वाले पोकलेन ड्राइवर्स को दो-दो लाख का इनाम दिया जाएगा. वहीं राज्य सरकार इन्हें सम्मानित भी करेगी। वहीं युवाओं के लिए हर माह रोजगार मेले का आयोजन भी किया जाएगा।

चौहान ने मुख्यमंत्री जन आवास योजना का भी ऐलान किया। उन्होंने कहा कि सबको मकान दिया जाएगा। साथ ही कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना में जो पात्र नहीं है, उन्हें योजना के अंतर्गत प्रदेश सरकार मकान देगी।


चौहान ने कहा कि आजादी की 75वीं वर्षगांठ मेघ भी मल्हार गाकर मना रहे हैं। घनघोर बारिश के बीच हमारे वीर जवान खड़े हैं। अपने जवानों के हौसले, धैर्य, संयम और संकल्प को देखकर आज विश्वास के साथ मैं यह कह सकता हूं कि दुनिया की कोई भी ताकत भारत माता की तरफ आंख उठाकर नहीं देख सकती है।

शौर्य स्मारक भी गए सीएम

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार सुबह राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह के पहले शौर्य स्मारक पहुंचकर शहीदों को नमन किया। मुख्यमंत्री चौहान ने शहीद स्तंभ पर पुष्प अर्पित कर शहीदों को नमन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री चौहान की धर्मपत्नी साधना सिंह और सुपुत्र कुणाल सिंह चौहान भी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री ने शौर्य स्मारक परिसर में स्थापित भारत माता की प्रतिमा पर भी नमन किया। पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर राष्ट्र रक्षा की खातिर अपने जीवन का बलिदान करने वाले सैनिकों, सैन्य अधिकारियों के योगदान का स्मरण किया गया। प्रमुख सचिव (संस्कृति) शिवशेखर शुक्ला भी उपस्थित थे।

Story Loader