
अलसुबह से सरकारी और प्राइवेट स्कूलों के बच्चे हाथ में तिरंगा लिए देशभक्ति के नारे लगाते हुए कार्यक्रम स्थल की और बढ़ते नजर आए, वहीं सभी सरकारी और प्राइवेट संस्थानों के साथ ही लोगों ने घर-घर तिरंगा फहराकर आजादी के जश्न की शुरुआत की, आज देशभर में सुबह से लेकर शाम तक विभिन्न सांस्कृतिक और देशभक्ति कार्यक्रमों का आयोजन होगा।
सीएम के भाषण की प्रमुख बातें
-मुख्यमंत्री जन आवास योजना बनाई जाएगी।
-जिसके पास जमीन नहीं उसे दिए जाएंगे पट्टे।
-लाड़ली लक्ष्मी योजना और लाड़ली बहना योजना बताई।
-मेडिकल और इंजीनियरिंग की फीस भी माता-पिता नहीं सरकार भरेगी।
-बेटियों की पढ़ाई से लेकर शादी तक की पूरी व्यवस्था।
-बेटियों के जन्म से लेकर शादी के बाद तक की पूरी व्यवस्था।
-आज बेटिया नगर, गांव और शहर की सरकार चला रही है।
-30 प्रतिशत भर्ती पुलिस विभाग में भी बेटियों की कर रहे हैं।
-50 प्रतिशत भर्तियां शिक्षकों की नौकरी में भी बेटियों की करेंगे।
-किसानों को जीरो प्रतिशत ब्याज पर पैसा दे रहे हैं।
-खेती को लाभ का धंधा बनाया है, उत्पादन बढ़ाने के लिए सिंचाई का रकबा बढ़ाया।
-धान, गेहूं और मूंग आदि समर्थन मूल्य पर खरीद रहे हैं।
-किसानों को फसल की उचित कीमत देने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।
-प्राकृतिक आपदा में ३० हजार रुपए प्रति हेक्टेयर दे रहे हैं।
-फसलों का हम बीमा करवा रहे हैं।
-६ हजार करोड़ से ज्यादा के खाते में दी फसल बीमा की राशि।
-२ लाख ७० हजार करोड़ रुपए किसानों के खाते में डालने का काम किया।
राजधानी भोपाल में कुछ ही देर में सीएम शिवराज सिंह चौहान तिरंगा लहराएंगे, इसी के साथ लाल परेड ग्राउंड पर परेड की सलामी और विभिन्न सांस्कृति कार्यक्रमों का आयोजन होगा। आज प्रदेश के सभी 53 जिलों में धूमधाम से आजादी का जश्न मनाया जा रहा है।
मध्यप्रदेश में स्वतंत्रता दिवस समारोह की शुरुआत हो गई है। प्रदेश की सरकारी इमारतों में आकर्षक विद्युत साज-सज्जा की गई है, कई आयोजन हो रहे हैं। मध्यप्रदेश का मुख्य आयोजन राजधानी भोपाल के लाल परेड मैदान पर हो रहा है। यहां मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ध्वजारोहण करेंगे। इस बार मध्यप्रदेश का 53वां जिला मऊगंज भी अस्तित्व में आ गया है। इस जिले के मुख्यालय पर विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम ध्वजारोहण करेंगे। प्रदेश के सभी जिलों में भी झंडा वंदन और मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया जाएगा। सभी जिलों में सभी मंत्री अपने-अपने गृह जिले में ध्वजारोहण कर रहे हैं। बाकी जिलों में कलेक्टर ध्वजारोहण कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश और देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी है। उन्होंने कहा आईये आजादी के इस महान पर्व को हम एकजुट होकर मनाएं एवं अमृतकाल में विकसित भारत के संकल्प को और भी सशक्त एवं समृद्ध बनाएं।
कटनी में ऑन बान शान से लहरा रहा तिरंगा
आजादी का अमृत महोत्सव स्वतंत्रता दिवस का पावन पर्व जिले भर में धूमधाम से मनाया जा रहा है। कलेक्ट्रेट में कलेक्टर अवि प्रसाद ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान राष्ट्रगान किया गया। पुलिस जवानों ने सलामी दी। पर्व पर बड़ी संख्या में अधिकारी कर्मचारियों की उपस्थिति रही। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एसपी अभिजीत कुमार रंजन, कोतवाली थाने में निरीक्षक आशीष कुमार शर्मा, नगर निगम कार्यालय में महापौर प्रीति सूरी ने ध्वजारोहण किया।
ग्वालियर कलेक्ट्रेट में शान से लहराया तिरंगा
ओहादपुर की सुरम्य पहाड़ी पर स्थित कलेक्ट्रेट परिसर में कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद सामूहिक रूप से राष्ट्रगान का गायन हुआ। इस अवसर पर कलेक्टर ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। साथ ही कहा कि आजादी अनमोल है, इसकी कद्र करें। हमारे पुरखों ने बड़े कष्ट सहकर और कुर्बानियाँ देकर आज़ादी हासिल की है। हम सब स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर व्यवस्था को बेहतर से बेहतर बनाने में अपना योगदान देने का संकल्प लें। कलेक्ट्रेट के ध्वजारोहण कार्यक्रम में अपर कलेक्टर अंजू अरुण कुमार व टी एन सिंह सहित जिला प्रशासन परिवार के सभी अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।
77 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस आयुक्त हरिनारायणाचारी मिश्र द्वारा पुलिस आयुक्त कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण कर तिरंगे झंडे को सलामी दी एवं पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों व शहर वासियों को स्वतंत्रता दिवस की बंधाई व शुभकामनाएं दी।
नवगठित जिले मऊगंज में पहला स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाया गया। जहां पर विधानसभा स्पीकर गिरीश गौतम ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। नया जिला बनाए जाने के बाद से पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल है।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने भाजपा कार्यालय मे किया झंडा वंदन ।
Updated on:
15 Aug 2023 10:42 am
Published on:
15 Aug 2023 08:12 am
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
