24 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

टीकाकरण में भारत 90 करोड़ पार, मध्यप्रदेश तीसरे पायदान पर पहुंचा

देश में प्रतिदिन औसतन 60 लांख टीके लगाए जा रहे हैं। तीसरी लहर से पहले बड़ी आबादी को टीका लगाने का लक्ष्य

2 min read
Google source verification
india_crosses_90_crores_in_vaccination.jpg

भोपाल. कोरोना के खिलाफ जंग में भारत ने एक और उपलब्धि हासिल की है। देश ने टीकाकरण में 90 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। मध्य प्रदेश में मार्च से अब तक करीब सात महीने में 1.5 करोड़ लोगों को दोनों टीके लगे चुके हैं।

अबतक 1.5 करोड़ को दोनों डोज
मध्य प्रदेश में टीकाकरण इसी गति से चला तो पूरी आबादी को दोनों खुराक देने में करीब एक साल की समय और लगेगा। अगर सरकार हर महीने एक करोड़ लोगों को दूसरा डोज लगाने का लक्ष्य रखती है तो भी सात-आठ महीने पर है। पहले नंबर पर महाराष्ट्र, दूसरे पर उत्तर प्रदेश और तीसरे पायदान पर गुजरात है | जबकि पहले डोज लगावाने वालों की संख्या देखी जाए तो मप्र तीसरे नंबर पर है।

दोनों डोज में इसलिए पीछे
प्रदेश में दूसरा डोज लगवाने में लोग लापरवाही बरत रहे हैं कुछ लोग अजीबो गरीब बहाने भी बना रहे हैं। भोपाल की सुधा का कहना है कि दूसरा डोज लगा तो वह मर जाएगी। हालांकि काउंसलिंग के बाद उन्होने दूसरा डोज लगवा लिया और वह सुरक्षित हैं। वही राहुल बुखार के डर से दूसरा डोज लगवाने से बच रहे थे। बाद में समझाने पर माने।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा कोरोना वैक्सीन अनुसंधान का परिणाम है। देश में 16 जनवरी से दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान शुरू हुआ था। केंद्रीय स्वास्थ्य-परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक प्रतिदिन औसतन 60 लांख टीके लगाए जा रहे हैं। टीकाकरण में उप्र सबसे आगे है। वहां 10.88 करोड़ डोज दी जा चुकी है। महाराष्ट्र में 8.27 करोड़ और मध्य प्रदेश में 6.39 करोड़ लगाकर तीसरे नंबर पर हैं।

IMAGE CREDIT: patrika

अमरीका में कोरोना से मौतों का आंकड़ा सात लाख के पार पहुंच गया है। तीसरी लहर का सामना कर रहे इस देश में टीकाकरण के बावजूद पिछले एक हफ्ते में हर दिन दो हजार लोगों की मौत हुई। कोरोना केस और मौतों के मामले में अमरीका दुनिया में पहले स्थान पर है। दुनियाभर के 19 फीसदी केस अमरीका में हैं। वहीं 14 फीसदी मौतें इसी देश में हुई हैं। दुनियाभर में कोरोना से मौतों का आंकड़ा जल्द 50 लाख के पार जाने की आशंका है।