9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

World Health Day 2024: देशभर के गैस्ट्रो एंट्रोलॉजिस्ट का बड़ा खुलासा, कैंसर से बचने खाएं इंडियन फूड

World Health Day 2024 Indian food V/S Junk Food: देशभर के एक्सपर्ट का मानना है कि दक्षिण भारत की तुलना में एमपी और यूपी-बिहार में पेट कैंसर के रोगी ज्यादा हैं। राजधानी भोपाल में बिग अपडेट 24 कॉन्फ्रेंस में आए गैस्ट्रो एंट्रोलॉजिस्ट ने किया बड़ा खुलासा...

2 min read
Google source verification
world_health_day.jpg

World Health Day 2024 Indian Food V/S Junk Food: उत्तर-मध्य भारतीयों में गैस, एसिडिटी, और अल्सर जैसी समस्याएं ज्यादा होती हैं। ये भारतीय व्यंजन की जगह पिज्जा-बर्गर जैसे फास्ट फूड को तरजीह देते हैं। इसीलिए दक्षिण भारत की तुलना में मप्र और यूपी-बिहार में पेट कैंसर के रोगी ज्यादा मिलते हैं। यह खुलासा राजधानी में बिग अपडेट 24 कॉन्फ्रेंस में आए गैस्ट्रो एंट्रोलॉजिस्ट ने किया।

मुंबई के गैस्ट्रोएंट्रोलॉजिस्ट डॉ. विनय धीर और सिकंदराबाद के डॉ. पवन के अडाला ने बताया कि दक्षिण से उत्तर मध्य की ओर बढ़ने पर गॉलब्लैडर, आंत्र, लिवर और पैंक्रियाज के नजदीकी अंगों से जुड़े कैंसर के मामलों में वृद्धि होती जाती है। दक्षिण में सालभर में जितने मामले आते हैं उतने मध्य भारत में दो माह में आते हैं। फिजिकल एक्टिविटी और भारतीय भोजन से पेट संबंधी गंभीर रोगों से बचा जा सकता है।

एसिडिटी, गैस और अल्सर जैसी समस्याओं का समय रहते समुचित इलाज जरूरी हैं। आगे चलकर यह आंत के कैंसर का कारण बनती हैं। वजन घटना, भूख न लगना, खून आना और कोई अन्य ऐसे लक्षण दो हफ्ते से ज्यादा हैं तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें। इससे कैंसर से बच सकते हैं।

- डॉ. विनय धीर, गैस्ट्रोएंट्रोलॉजिस्ट