27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अपनी मां को इस रूप में देखते ही बच्चे चिल्लाए- मेरी मम्मी इत्ती सुंदर

ब्यूटी कांटेस्ट मिसेज मध्यप्रदेश में सजी-धजी महिलाओं ने केवल मंच पर आकर कैटवॉक ही नहीं किया, बल्कि फैशन के जलवे भी बिखेरे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Deepesh Tiwari

•

Updated: 29 Oct 2017, 4:13 PM IST

house wifes on ramp

भोपाल। आमतौर महिलाओं को शादी के बाद अपनी प्रतिभा दिखाने के अवसर न के बराबर ही मिलते हैं, इसका कारण उनका घर-गृहस्थी के कामकाज में व्यस्त हो जाना माना जाता है। इसके कारण वे केवल घरेलू महिलाएं ही बनकर रह जाती हैं, लेकिन भोपाल में आयोजित ब्यूटी कांटेस्ट मिसेज मध्यप्रदेश में महिलाआें ने इस भ्रम को तोड़ दिया।

इस अवसर पर सजी-धजी महिलाओं ने केवल मंच पर आकर कैटवॉक ही नहीं किया, बल्कि फैशन के जलवे भी बिखेरे। यह महिलाएं यानि हाउस वाइफ्स जब रैंप पर उतरीं तो देखने वालों के चेहरे पर हैरानी साफतौर पर देखी जा सकती थी।

खुशी से चिल्ला पड़े बच्चे:
यह महिलाएं फैशन शो के दौरान जिस समय कैटवॉक कर रही थी उस समय उनके परिवार के सदस्य भी वहां पर मौजूद थे। जैसे ही महिलाओं ने रैंप पर चलना शुरू किया, चारों तरफ शोर मचाना चालू हो गया। इस दौरान बच्चे अपनी मम्मी को देखने के बाद चिल्ला-चिल्ला कर कह रहे थे कि ये जो सामने है वह मेरी मम्मी है। वहीं कुछ बच्चों को तो यकीन ही नहीं हो पा रहा था कि जिस फैशन शो को भी देखने आए हैं, उस में परफॉर्म कर रहे प्रतिभागी उनकी ही मां है। यह दृश्य देख कर बच्चे कई बार यह भी चिल्ला रहे कि 'मेरी मम्मी इत्ती सुंदर।'

इस अवसर पर मॉडल्स ने ब्यूटी कांटेस्ट फैशन शो में रैम्प पर उतर कर कैटवॉक किया तो फिल्मी गीतों पर युवाओं के ग्रुप ने डांस भी किया। इस शो में युवाओं की खासी दिलचस्पी देखने को मिली।

कई श्रेणी में हुआ चयन :
दरअसल भोपाल के अरेरा कॉलोनी स्थित स्कूल के ऑडिटोरियम में मध्यप्रदेश ब्यूटी कांटेस्ट का फिनाले का आयोजन किया गया। यहां फ़र्स्ट राउंड में ट्रेडीशनल फैशन परिधान के साथ क्वेश्चन-आंसर राउंड कराया गया। इसके बाद वेस्टर्न राउंड में ब्यूटी क्वींस ने अपनी अदाओं के जलवे बिखेरे। वहीं थर्ड राउंड में महिलाओं ने अपने अलग-अलग टैलेंट को दिखाया। जबकि अंतिम राउंड में महिलाओं का ईवनिंग वियर किया गया। इनमें मिसेज एक्सोटिका, मिसेज कान्जेनियलिटी, मिसेज एलीगेन्ट, मिसेज टेलेन्टेड और मिसेज फोटोजैनिक का चयन किया गया।

इस सौंदर्य स्पर्धा के फिनाले में निर्णायक के रूप में फिल्म निर्देशक जियाउल्लाह खान, अमन शाह डायरेक्टर स्ट्रजी प्रोडक्शन प्रालि मुंबई, सामाजिक कार्यकर्ता सारिका चतुर्वेदी मुंबई, विशाल मोरे प्रोड्यूसर मूवी मैन्यूफैक्चर्र प्रालि आदि उपस्थित रहे।