24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भारतीय रेलवे ने ‘गतिमान व शताब्दी’ समेत कई ट्रेनें की रद्द, जानिए किन रूटों पर हैं कैंसिल

कोरोना के बढ़ते संक्रमण के चलते मध्यप्रदेश ,दिल्ली, महाराष्ट्र सहित कई राज्यों में अब यात्रियों की संख्या में कमी आ रही है....
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Astha Awasthi

•

Updated: 4 May 2021, 11:22 AM IST

train.png

train cancil

भोपाल। अगर आपने भी ट्रेन से सफर करने का प्लान बना रखा है तो यह आपके लिए जरूरी खबर है। बढ़ते कोरोना (coronavirus) मामलों के बीच रेलवे ने कई रूट्स पर स्पेशल ट्रेनों (indian railway) को कैंसल कर दिया है। राज्यों में रोज रिकॉर्ड केस आ रहे हैं। इसके कारण लगभग सभी जगह लॉकडाउन लगाना पड़ा है। हालांकि रेल या हवाई यात्रा करने वालों को आने-जाने की छूट है, लेकिन बिगड़ते हालात को देख लोगों ने रेल में सफर करना कम कर दिया है।

MUST READ: तेजी से फैल रहे कोरोना संक्रमण के बीच रेलवे का बड़ा फैसला, कैंसिल की गई ये सारी ट्रेनें

बता दें कि बढ़ते संक्रमण को देखते हुए रेलवे ने हजरत निजामुद्दीन से झांसी के बीच चलने वाली देश की सबसे तेज गति वाली ट्रेन गतिमान, कालका शताब्दी सहित कई अन्य ट्रेनों का परिचालन फिलहाल बंद कर दिया गया है। साथ ही हजरत निजामुद्दीन-हबीबगंज एक्सप्रेस, इंदौर-सराय रोहिल्ला एक्सप्रेस, इंदौर-ऊधमपुर एक्सप्रेस, इंदौर-चंडीगढ़ एक्सप्रेस, इंदौर-अमृतसर एक्सप्रेस को भी निरस्त कर दिया है।

साथ ही वहीं दूसरी ओर ईस्टर्न रेलवे (Eastern Railways) ने 14 ट्रेनों को कैंसिल किया है। रेलवे ने जो 14 ट्रेनें कैंसिल (Train cancel list) की हैं उनसे पश्चिम बंगाल और बिहार के यात्री प्रभावित होंगे।

MUST READ: फायदेमंद वैक्सीन: टीके के बाद भी लोगों को हो रहा कोरोना संक्रमण, लेकिन जान को खतरा नहीं

यहां देखें पूरी लिस्ट

-नई दिल्ली-अमृतसर शताब्दी
-नई दिल्ली-चंडीगढ़ शताब्दी निजामुद्दीन-बांद्रा टर्मिनल युवा एक्सप्रेस
-बांद्रा टर्मिनल-अमृतसर क्लोन एक्सप्रेस
-पुणे दुरंतो
-हजरत निजामुद्दीन-हबीबगंज एक्सप्रेस
-इंदौर-सराय रोहिल्ला एक्सप्रेस

- इंदौर-ऊधमपुर एक्सप्रेस, इंदौर-चंडीगढ़ एक्सप्रेस

-इंदौर-अमृतसर एक्सप्रेस, राजकोट-दिल्ली सराय रोहिल्ला एक्सप्रेस
-बरेली-दिल्ली
-लालकुआं-आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस

ईस्टर्न रेलवे ने कैंसिल की ये 14 ट्रेनें

हावड़ा-बोलपुर (शांतिनिकेतन) स्पेशल
बोलपुर (शांतिनिकेतन) – हावड़ा स्पेशल
सियालदह-आसनसोल स्पेशल
आसनसोल- सियालदह स्पेशल
हावड़ा-सुरी स्पेशल
सुरी स्पेशल- हावड़ा
भागलपुर-मुजफ्परपुर स्पेशल
मुजफ्परपुर – भागलपुर स्पेशल
नवदीप धाम- माल्दा स्पेशल
माल्दा-नवदीप धाम स्पेशल
दीघा-आसनसोल स्पेशल
आसनसोल- दीघा स्पेशल
आसनसोल-टाटा स्पेशल
टाटा-आसनसोल स्पेशल