भोपाल. इंदौर एडवांस्ड शहर है, मैं वहां की नाइटलाइफ एंजॉय करती हूं, वहीं रहूंगी। यह बात कहते हुए महिला ने भोपाल आने से मना कर दिया और महिला थाना पति को तलाक देने पहुंच गई। उसने पति के सामने शर्त रखी कि या तो वह उसके साथ इंदौर में रहे या तलाक के लिए अर्जी दाखिल करे। यह अनोखा मामला सामने आया है। महिला थाना पुलिस अब इस मामले को सुलझाने का प्रयास कर रही है। सामने आ रहे आंकड़ों में साफ हुआ है कि शहर में महिलाओं की तरह पुरुष भी प्रताडि़त हो रहे हैं, लेकिन परिवार को बचाने के फेर में ज्यादातर लोग थाने नहीं जाते, जब तक कि पानी सिर से ऊपर न निकल जाए। ऐसे ही मामले लेकर पुरुष भी अत्याचार से समाधान के लिए भोपाल महिला थाना पहुंच रहे हैं। पुलिस मामले में काउंसङ्क्षलग कर समाधान खोज रही है। महिला थाने में जनवरी 2024 से अब तक कुल 27 ऐसे मामले पहुंचे हैं। यहां समस्या का समाधान नहीं होने पर पीडि़त को मेल हेल्पलाइन या परिवार अदालत से संपर्क करने की सलाह दी गई है।