25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

17 देशों से आए शतरंज के बादशाह, भोपाल में चुना जाएगा ग्रैंड मास्टर

भोपाल अंतरराष्ट्रीय ग्रैंड मास्टर चेस टूर्नामेंट का आयोजन मप्र शतरंज संघ और खेल विभाग के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार से भोपाल में किया जाएगा। यह पहल
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Manish Gite

•

Updated: 20 Dec 2017, 11:02 AM IST

chess tournament in bhopal


भोपाल। भोपाल अंतरराष्ट्रीय ग्रैंड मास्टर चेस टूर्नामेंट का आयोजन मप्र शतरंज संघ और खेल विभाग के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार से भोपाल में किया जाएगा। यह पहला मौका होगा जब शहर में 17 देशों के खिलाड़ी अपना दमखम दिखाते नजर आएंगे। मेजबान भारत के अलावा रूस, ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका, कोलंबिया, फ्रांस, जॉर्जिया, आयरलैंड, इटली, केन्या, मलेशिया, उक्रेन, टर्की, वितयतनाम, तजाकिस्तान, जिम्बाम्बे, बांग्लादेश और नेपाल के खिलाड़ी भाग लेंगे। 10.18 लाख रुपए ईनामी राशि वाली यह मध्य भारत की सबसे बड़ी प्रतियोगिता भी होगी। इसके साथ ही खिलाडिय़ों का आने का सिलसिला भी शुरू हो गया है।

स्टार खिलाड़ी होंगे शामिल
पुरुष खिलाडिय़ों में रूस के प्रतिभाशाली युवा ग्रांड मास्टर रोजूम इवान टॉप सीड होंगे। उनके अलावा पिछले वर्ष के चेन्नई ओपन विजेता उक्रेन के एडम तुखेव, इटली के अनुभवी ग्रांड मास्टर डेविड अल्बर्टों, टर्की के अटालिक सुयात मुख्य आकर्षण का केंद्र होंगे। भारत से ग्रांड मास्टर हिमांशु शर्मा और अनुभवी इंटरनेशनल मास्टर अनूप देशमुख भारतीय चुनौती को सामने रखते नजर आएंगे। महिला खिलाडिय़ों में विश्व अंडर-12 विजेता दिव्या देशमुख हिस्सा लेंगी।

10 राउंड में होगी प्रतियोगिता
21 से 28 दिसम्बर तक प्रतियोगिता में कुल स्विस पद्धति से 10 राउंड खेले जाएंगे और अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाडिय़ों को न केवल रेटिंग में बढ़त हासिल होगी बल्कि वह ग्रांड मास्टर और इंटरनेशनल मास्टर नॉर्म भी पा सकेंगे।

कैम्पियन में खेल महोत्सव 21 को
भोपाल द्य कैम्पियन स्कूल में 51वां वार्षिकोत्सव खेल महोत्सव का आयोजन २१ दिसम्बर को होगा। महोत्सव यूनाईटेड वी एक्सेल की थीम पर विद्यालय परिसर में खेला जाएगा। एक दिवसीय वार्षिक खेल महोत्सव की प्रतियोगिताएं सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक सेकेंडरी सेक्शन खेल मैदान में आयोजित होगी। 2000 प्रतियोगिताओं में अपना हुनर दिखाएंगे।

भोपाल साई को डबल खिताब
भोपाल साई (स्पोट्र्स अथोरिटी ऑफ इंडिया) ने ऑल इंडिया इंटर रीजन साई हॉकी टूर्नामेंट के सीनियर और जूनियर वर्ग का खिताब जीत लिया। भुवनेश्वर में मंगलवार को हुई फाइनल मुकाबलों में भोपाल ने कोलकता को परास्त किया। सीनियर्स में तीन टीमों में भोपाल ने बेंगलूरु को 3-1 से और कोलकता को 1-0 से परास्त किया। जबकि जुनियर्स के फाइनल में भोपाल ने पेनाल्टी शूट आउट में कोलकता को 4-3 से हराया। जूनियर्स में सात टीमों ने भाग लिया।