6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राग मधुवन्ती बिलंवित ख्याल में पेश किया ऐ धन-धन भाग मेरे…

एकाग्र श्रृंखला 'गमक' का ऑनलाइन प्रसारण

less than 1 minute read
Google source verification
राग मधुवन्ती बिलंवित ख्याल में पेश किया ऐ धन-धन भाग मेरे...

राग मधुवन्ती बिलंवित ख्याल में पेश किया ऐ धन-धन भाग मेरे...

भोपाल । मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग की विभिन्न अकादमियों द्वारा कोविड-19 महामारी के दृष्टिगत बहुविध कलानुशासनों की गतिविधियों पर एकाग्र श्रृंखला 'गमक' का ऑनलाइन प्रसारण सोशल मीडिया प्लेटफोर्म पर किया जा रहा है। श्रृंखला के अंतर्गत आज संस्कृति संचालनालय की ओर से सागर के मणिदेव सिहं ठाकुर और साथियों द्वारा बुंदेली गायन एवं भोपाल की संगीता गोस्वामी और साथियों द्वारा शास्त्रीय गायन की प्रस्तुति दी गई । जिसका प्रसारण विभाग के यूट्यूब https://youtu.be/v6z8w6lHiq8 और फेसबुक पेज https://fb.me/e/10YRjYHnd पर लाइव प्रसारित किया गया

प्रस्तुति की शुरूआत मणिदेव सिंह ठाकुर एवं साथियों के बुंदेली गायन से हुई। कलाकारों ने देवी जश गीत पैलउं मनाय लई गौरी के लाल..., जिया मोरो धरे ने अब धीर..., पंडा ऐसो करो न श्रृंगार...,नन्हीं सी कन्या बन आ गईं..., की प्रस्तुति दी। अपनी प्रस्तुति को जाने री मैया तुमाय मन की..., गीत से विराम दिया। मंच पर गायन में मणिदेव सिंह ठाकुर, कोरस पर बद्री प्रसाद प्रजापति, शंकर लाल, ढोलक पर राकेश कटारिया, तबले पर प्रशांत श्रीवास्तव, बांसुरी पर मनोज शिल्पकार, नगड़िया पर गनपत सेन एवं झूला पर प्रेमनारायण ठाकुर, मंजीरा पर आशीष लाला ने संगत की।

अगली प्रस्तुति संगीता गोस्वामी और साथियों द्वारा शास्त्रीय गायन की दी गई।उन्होंने शुरूआत राग मधुवन्ती बिलंवित ख्याल में ऐ धन-धन भाग मेरे..., छोटा ख्याल में पनघटवा कैसे जाऊं री..., भजनों की प्रस्तुति दी। इसके बाद उपशास्त्रीय गायन दादरा में सांवरिया प्यारा रे मोरी गुईया..., एवं कजरी में सखियां झूलन चलीं..., की प्रस्तुति दी। इनके साथ हारमोनियम पर जितेंद्र शर्मा एवं तबले पर अशेष उपाध्याय ने संगत की।