
iNDIAN Railway
भोपाल। 2017 Indian Railway यात्रियों की सुविधाओं में इजाफा लेकर आया है। जनवरी से शुरू की गई ई-टिकटिंग सिस्टम पर आधारित IRCTC रेल कनेक्ट ऐप (IRCTC Rail Connect App) सेवा एक बार फिर यात्रियों के लिए खुशखबरी लेकर आई है। अब तक इस ऐप के जरिए न केवल डिजिटल रेलवे की बेहतर शुरुआत हुइ है, बल्कि यात्रियों का सफर और आसान भी हुआ। अब ये खुशखबरी तत्काल टिकिट बुकिंग करने वालों के लिए है, जिसके तहत अब दो दिन में नहीं बल्कि एक दिन पहले ही तत्काल सेवा के तहत की बुकिंग या रिजर्वेशन किया जा सकेगा।
रेलवे की नई सुविधाओं में इजाफा कर रहे इस ऐप के बारे जानें ये फैक्ट
* तत्काल कोटे का रेल टिकट अभी तक ट्रेन शुरू होने से दो दिन पहले ही बुक कराया जा सकता था।
* पर अब ये सुविधा एक दिन पहले भी मिल सकेगी।
* यह सुविधा IRCTC के मोबाइल ऐप पर मिलेगी।
* इसके लिए तत्काल कोटे की 13 फीसदी सीटें रिजर्व रखी जाएंगी।
* शनिवार को कुछ ट्रेनों से इसका ट्रायल शुरू भी कर दिया गया है।
* अगस्त के आखिरी हफ्ते तक सभी ट्रेनों में यह सुविधा शुरू कर दी जाएगी।
* रेल मंत्रालय के एक अधिकारी का कहना है कि योजना सफल होने पर कुल टिकटों का 20 फीसदी तक मोबाइल ऐप के लिए छोड़ा जाएगा।
* हालांकि एसी श्रेणी के लिए पहले की तरह समय निश्चित रखा गया है।
* एसी में सफर करने वाले सुबह 10 से 11 बजे तक तत्काल कोटे की टिकट बुक करवा सकेंगे।
* जबकि नॉन एसी श्रेणी के लिए सुबह 11 से दोपहर 12 बजे तक तत्काल कोटे के टिकट बुक करवाए जा सकेंगे।
* वर्तमान में IRCTC की ओर से तत्काल कोटे का चयन करने से पहले सामान्य बुकिंग की सलाह यात्रियों को दी जाती है।
ध्यान रखनी होगी ये बात
इस मोबाइल ऐप से बनाए जाने वाले तत्काल कोटे के टिकट पर भी यात्रियों में से कम से कम एक के पहचान पत्र का नंबर टिकट पर लिखा जाएगा। इसके साथ ही ओरिजनल पहचान पत्र भी यात्रा के दौरान उसे साथ रखना होगा। यदि यात्री इन नियमों को फॉलो नहीं करता है, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जिसमें यात्रिी से जुर्माना वसूला जाएगा।
ये भी जानें
* आपको बता दें कि जनवरी 2017 में रेलवे ने पहली बार ई-टिकटिंग सिस्टम पर आधारित IRCTC Rail Connect App की शुरुआत की थी।
* रेलवे ने नेक्स्ट जेनरेशन ई-टिकटिंग सिस्टम पर आधारित इस ऐप को लॉन्च कर रेलवे के डिजिटलाइजेशन की शुरुआत की थी।
* इस ऐप मोबाइल ऐप से ट्रेन टिकट बुक करने से रेल सुविधाओं में इजाफा तो हुआ ही है, वहीं यात्री खुश हो गए।
* उनका काम आसान हो गया।
* इस ऐप की मदद से यात्रियों को मोबाइल पर ही लेडीज, तत्काल व प्रीमियम तत्काल कोटा से ई-टिकट मिलने लगा।
* पहले लेडीज, तत्काल व प्रीमियम तत्काल कोटा का टिकट बुक कराने के लिए यात्रियों को रिजर्वेशन काउंटर पर जाना पड़ता था।
* लेकिन अब इन सभी कोटे का टिकट सहित साधारण रिजर्वेशन भी वे खुद इस ऐप के जरिए ई-टिकट में बुक करने लगे हैं।
* इस ऐप से यात्री बुक टिकट का आवश्यकतानुसार बोर्डिंग स्टेशन भी चेंज करने की सुविधा मिली।
* इस ऐप के माध्यम से 40 से ज्यादा बैंकों से नेट बैंकिंग, डेबिट-क्रेडिट कार्ड, पेटीएम, पेयू, मोबिकविक से पेमेंट करने की सुविधा दी गई है।
* इस नए ऐप में डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने के लिए मोबाइल वॉलेट से पेमेंट की भी सुविधा दी गई।
* यह ऐप पहले के ऐप से ज्यादा फास्ट और यूजर फ्रेंडली साबित हुआ। अब तक करोड़ों लोग इसे डाउनलोड कर चुके हैं।
ये भी बनी खास सुविधाएं
IRCTC की पे ऑन डिलीवरी की सर्विस जनरल रिजर्वेशन के लिए ही उपलब्ध थी, लेकिन इसी साल से इसे तत्काल टिकट के लिए भी लागू कर दिया गया। इस सुविधा का लाभ उन लोगों को हुआ, जो टिकट तो ऑनलाइन बुक करना चाहते हैं लेकिन पेमेंट ऑनलाइन नहीं करना चाहते।
* रेलवे ने ट्रेन की तत्काल टिकट को कैंसिल कराने पर 50 फीसदी पैसों का रिफंड करने का ऐलान भी इसी साल किया।
* यानी आपको रेलवे किराए का आधा पैसा रिफंड कर रही है।
* 1 जुलाई से इस नियम को लागू कर दिया गया।
* इसी समय रेलवे ने ये नियम भी लागू किया कि चलती ट्रेन में आरएसी टिकट कंफर्म मानी जाएगी।
* इसके अलावा पेपरलेस टिकटिंग भी 1 जुलाई से लागू की गई।
Published on:
20 Aug 2017 04:39 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
