अब ट्रेन में 140 रुपए की पड़ेगी शाम की चाय, देखें VIDEO
भोपाल। इंडियन रेलवे ने ट्रेनों में खान पान की कीमतों में संशोधन कर दिया है। इससे दुरंतो, शताब्दी और राजधानी जैसी हाईक्लास गाड़ियों में चाय की चुस्की भी महंगी पड़ जाएगी। एसी फर्स्ट क्लास में सुबह की चाय के लिए 35 रुपए देने होंगे, वहीं शाम की चाय आपको 140 रुपए में पड़ेगी। गौरतलब है कि भोपाल से दिल्ली, बैंगलुरू, चैन्नई और बिलासपुर के लिए बड़ी संख्या में यात्री इन ट्रेनों का सफर करते हैं।