
Indian Railway Catering and Tourism Corporation
भोपाल। इंडियन रेलवे ने ट्रेनों में खान पान की कीमतों में संशोधन कर दिया है। इससे दुरंतो, शताब्दी और राजधानी जैसी हाईक्लास गाड़ियों में चाय की चुस्की भी महंगी पड़ जाएगी। एसी फर्स्ट क्लास में सुबह की चाय के लिए 35 रुपए देने होंगे, वहीं शाम की चाय आपको 140 रुपए में पड़ेगी। गौरतलब है कि भोपाल से दिल्ली, बैंगलुरू, चैन्नई और बिलासपुर के लिए बड़ी संख्या में यात्री इन ट्रेनों का सफर करते हैं।
Indian Railway Catering and Tourism Corporation ( IRCTC ) ने इसके लिए अधिसूचना जारी कर दी है। इसके मुताबिक रेल मंत्रालय ने राजधानी/शताब्दी/दुरंतों और स्टैंडर्ड मील्स में कैटरिंग सेवाओं के मीन्यू और टैरिफ में संशोधन किया है। जल्द ही यह आईआरसीटीसी की टिकट बुकिंग सेवा ( IRCTC Ticket Booking ) में भी नए रेट में जोड़ दिया जाएगा।
काफी समय से हो रही थी कोशिश
रेलवे की चूरिज्म और केटरिंग इकाई आईआरसीटीसी ( IRCTC ) खानपान की कीमतें बढ़ाने की कोशिश कर रही थी। इसका प्रस्ताव भी बनाकर भेजा गया था, जिस पर संबंधित बोर्ड की ओर से गठित मैन्यू और टैरिफ कमेटी के सुझाव के संबंध में मंत्रालय को सिफारिश भेज दी थी। इसके बाद यह फैसला हुआ है।
टिकट सिस्टम में भी जुड़ जाएगा नया रेट
आईआरसीटीसी के खानपान की नई दरें बढ़ने से यात्रियों पर इसका बोझ पड़ेगा। खासकर एसी में सफर करने वाले यात्रियों को ज्यादा कीमत चुकानी पड़ेगी। यह नई रेट लिस्ट दुरंतो, शताब्दी और राजधानी में लागू होगी। जल्द ही टिकट सिस्टम में भी इसे जोड़ दिया जाएगा।
यह है नई लिस्ट
-राजधानी, शताब्दी और दुरंतों ट्रेनों के एसी फर्स्ट क्लास में सुबह की एक कप चाय 35 रुपए में मिलेगी।
-दुरंतों ट्रेनों की स्लीपर बोगी में यही चाय 15 रुपए में मिलेगी।
-दुरंतो, राजधानी और शताब्दी गाड़ियों के AC-2 और AC-3 में चाय 20 रुपए में मिलेगी।
-तीनों ही ट्रेनों में ब्रेकफास्ट की बात करें तो 140 रुपए और 105 रुपए में एसी फर्स्ट, सेकेंड और थर्ड में नाश्ता (ब्रेकफास्ट) मिलेगा।
-लंच और डिनर के लिए एसी फर्स्ट में 245 रुपए, जबकि एसी सेकंड और एसी थर्ड में 185 रुपए देने होंगे।
-दुरुंतों के स्लीपर कोच में नाश्ते के लिए 65, लंच/डिनर के लिए 120 और शाम की चाय 50 रुपए में मिलेगी।
-नाश्ता (वेज) 40 रुपए, नाश्ता (नॉन-वेज) 50 रुपए, स्टैंडर्ड मील (वेज) 80 रुपए और स्टैंडर्ड मील (नॉन-वेज–अंडाकरी के साथ) 90 रुपए में मिलेगी।
भोपाल के यात्रियों पर पड़ेगा बोझ
भोपाल से राजधानी, दूरंतों और शताब्दी ( Bhopal Shatabdi 12002 ) में यात्रा करने वाले यात्रियों पर इसका बोझ आएगा। मध्यप्रदेश के इटारसी जंक्शन, रतलाम जंक्शन और भोपाल जंक्शन से भी राजधानी, दूरंतो और शताब्दी ट्रेनें गुजरती हैं। गौरतलब है कि भोपाल और उसके आसपास के लोग बड़ी संख्या में इन ट्रेनों में दिल्ली-बैंगलुरू, चेन्नई, बिलासपुर, यशवंतपुर का सफर करते हैं।
यह है मध्यप्रदेश से गुजरने वाली ट्रेनें
भोपाल-नई दिल्ली शताब्दी ( Habibganj - New Delhi Shatabdi Express )
बैंगलुरू-दिल्ली राजधानी
चैन्नई-दिल्ली राजधानी
बिलासपुर-दिल्ली राजधानी
चेन्नई नई दिल्ली दूरंतो
Published on:
16 Nov 2019 03:50 pm

बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
