भोपाल। बाजार में राखियों की दुकानें सजने लगी है। जिन बहनों के भाई दूर रहते है, उन बहनों ने अपने भाईयों की राखियां खरीदकर उन्हें पोस्ट करने का काम भी शुरू कर दिया है। ताकि राखी पर उनकी कलाई सूनी न रह जाए। हर साल की तरह, इस साल भी राखी 26 अगस्त को मनाई जाएगी। वैसे तो भाई बहन का रिश्ता किसी खास दिन का मोहताज नहीं है। क्योंकि यह रिश्ता अपने आप में विशेष महत्व रखता है। परन्तु श्रावण मास की पूर्णिमा के दिन मनाया जाने वाला यह त्यौहार, धार्मिक कारणों से विशेष महत्व रखता है। जो हर साल बहुत ही हर्षोउल्लास के साथ मनाया जाता है।