
,
अब तक तीन दिन का आयोजन होता आया है। इस दौरान करीब दो टन वेस्ट यहां से निकलता है। इसके निष्तारण के लिए यहां पर इंतजाम होने हैं। इस संबंध में जिला पंचायत और स्वयं सेवी संस्था काम करेंगी। संस्था के इम्तियाज अली के मुताबिक यह अपने आप में अनोखा होगा। इतने बड़े आयोजन में कई टन कचरा निष्तारण बड़ी समस्या होता है। इसका हल निकालते हुए इसे डिस्पोज करने प्लांट लगाया जा रहा है। यह परेशानी नहीं बनेगा।
इस बार नॉनवेज का इस्तेमाल नहीं होगा
सी वेज ट्रीटमेंट को लेकर भी इस बार विशेष व्यवस्था इज्तिमा स्थल पर चल रही है। बताया गया करीब साढ़े चार हजार टायलेट यहां पर बनाए गए हैं। इस पूरे क्षेत्र में इन्हें 6 किमी की सीवेज लाइन से आपस में जोड़ा है। इसे ट्रीटकर पानी छोड़ा जाएगा। यहां पर 6 सेप्टिक टैंक जहां पर यह काम होना है। बताया गया यह पानी खेतों के लिए उपयोग किया जा सकेगा। तीसरे प्रयोग स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए है। इसके तहत नॉनवेज का इस बार यहां पर इस्तेमाल नहीं होगा। इज्तिमा स्थल पर लगने वाले खाने पीने के स्टॉल वेज रहेंगे। यानि इस बार जमातों को खाने पीने की व्यवस्था के तहत दाल चावल और सब्जियां रहेगी। इज्तिमा प्रबंधन कमेटी के अतीक उल इस्लाम ने बताया कि व्यवस्थाओं के तहत इस पर काम हो रहा है।
Updated on:
13 Nov 2022 01:09 am
Published on:
13 Nov 2022 12:57 am
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
