19 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

40 बच्चे सुनाएंगे आचार्य विद्यासागर की कथा

राजधानी में शरद पूर्णिमा पर मनेगा आचार्य विद्यासागर महाराज का अवतरण दिवस....

2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Sunil Mishra

Oct 23, 2018

news

आचार्य विद्यासागर मुनिराज का ५०वां संयम स्वर्ण महोत्सव रतलाम सहित विदेशों में मनेगा

भोपाल। जैन संत आचार्य विद्यासागर महाराज का 73 वां अवतरण दिवस 24 अक्टूबर को राजधानी में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर सनावद से 40 स्कूली बच्चों की टीम रवीन्द्र भवन के मुक्ताकाश मंच पर आचार्यश्री के जीवन पर आधारित कथा की प्रस्तुति देंगे। जैन संतों के सान्निध्य में प्रोफेसर कालोनी जैन मंदिर में आचार्यश्री की पूजन एवं विधान का आयोजन किया गया है।

कार्यक्रम के सूत्रधार रवीन्द्र जैन ने बताया कि प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी 24 अक्टूबर, शरद पूर्णिमा को आचार्यश्री के 73 वें अवतरण दिवस के अवसर पर भोपाल में तीन अलग अलग कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं।

सुबह 6.30 बजे प्रोफेसर कालोनी जैन मंदिर में आचार्य निर्भयसागर महाराज एवं मुनि विद्यासागर महाराज के ससंघ सान्निध्य में भगवान के अभिषेक, शांतिधारा, विद्या गुरु विधान, प्रतिष्ठाचार्य कमलकुमार जैन कमलांकुर द्वारा सम्पन्न कराया जाएगा।

विधान के बाद संतों के प्रवचन होंगे। इस अवसर पर सामूहिक भोज का आयोजन भी किया गया है। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज बंधु शामिल होंगे।

शाम 4 बजे कमला पार्क स्थित आचार्य विद्यासागर संयम कीर्ति स्तंभ पर आम लोगों को मिष्ठान वितरण किया जाएगा।

शाम 6 बजे से रवीन्द्र भवन के मुक्ताकाश मंच पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। इसमें भोपाल की टीमों के अलावा मुख्य आकर्षण सनावद से आने वाले 40 बच्चे हैं जो नृत्य नाटिका के माध्यम से लगभग एक घंटे की गुरु कथा का मंचन करेंगे।

खास बात यह है कि आचार्यश्री की कथा का मंचन करने वाले इन बच्चों में जैन, हिन्दू, मुस्लिम और सिख बच्चे भी शामिल हैं। सनावद के दृष्टि पब्लिक स्कूल के बच्चों की यह दूसरी प्रस्तुति है। पहली प्रस्तुति उन्होंने झाँसी में दी थी। इस कथा को आचार्यश्री की शिष्या आर्यिका रत्न पूर्णमति माता ने लिखा है।

इस आयोजन में भोपाल में उल्लेखनीय समाजसेवा के लिए अजय जैन को समाजरत्न सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर समाज के सभी लोगों को आमंत्रित किया गया है। विभिन्न पदों पर कार्यरत समाज के अधिकारी आदि भी शामिल होंगे।