
भोपाल/दमोह.मोदी सरकार ने भारत के इतिहास में जम्मू-कश्मीर ( Jammu and Kashmir ) को लेकर आज बड़ा फैसला लिया है। जम्मू-कश्मीर से सरकार ने धारा 370 ( Article 370 ) हटा दिया है। साथ ही जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को केंद्रशासित प्रदेश बना दिया है। इस फैसले से देश भर में खुशी की लहर है। मध्यप्रदेश में मोदी सरकार के इस ऐतिहासिक फैसले पर जश्न शुरू हो गया है। वहीं पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ( shivraj singh chauhan ) ने कहा है कि यह राष्ट्र के लिए गौरवशाली पल है।
मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर लिखा है कि राष्ट्र के गौरवशाली इतिहास का ये स्वर्ण पल हमारे मनमस्तिष्क में हमेशा अंकित हो जाएगा। आज जन संघ के समय से संजोया हुआ करोड़ों भारतीयों का सपना साकार हुआ है। आर्टिकल #Article370 और #Article35A की समाप्ति पर पीएम नरेंद्र मोदी को अभिनंदन और गृह मंत्री अमित शाह को धन्यवाद।
शिवराज सिंह चौहान ने अपने दूसरे ट्वीट में लिखा कि एक सपना था जो साकार हुआ है, एक संकल्प था जो पूरा हुआ है। 'एक देश में दो विधान, दो प्रधान, दो निशान नहीं चलेंगे'। आज श्रद्धेय श्यामाप्रसाद मुखर्जी व दीनदयाल उपाध्याय एवं हजारों और राष्ट्रभक्तों का सपना पूरा हुआ। हम उनका बलिदान व्यर्थ नहीं जाने देंगे। #Article370
दरअसल, विपक्ष के विरोध के बावजूद गृह मंत्री अमित शाह ने सदन में इस प्रस्ताव को पेश किया। साथ ही उन्होंने प्रस्ताव पेश करने के बाद कहा कि राष्ट्रपति से इसके लिए मंजूर मिल गई है। बीजेपी के मेनिफेस्टो में धारा 370 को खत्म करने का प्रस्ताव था। मोदी सरकार के इस फैसले का बीएसपी ने भी साथ दिया है। मध्यप्रदेश में बीजेपी कार्यकर्ता इसे लेकर आतिशबाजी कर रहे हैं।
दमोह में लोगों ने चौक-चौराहे पर धारा 370 खत्म होने पर खुशी जाहिर की है। लोगों ने तिरंगा लहराते हुए खुशी मनाई। साथ ही भारत माता की जय के नारे लगाए। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में लोग वहां मौजूद हैं। मध्यप्रदेश में दमोह के अलावे भी कई जगहों से जश्न की तस्वीरें सामने आ रहे हैं।
प्रदेश में बीजेपी के अन्य नेताओं भी इस ऐतिहासिक फैसले पर केंद्र की सरकार को बधाई दिया है। सबने एक सुर में कहा है कि यह राष्ट्र के लिए स्वर्णिम पल है। साथ ही संघ ने भी बीजेपी के फैसले का समर्थन किया है। मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने इसका विरोध किया है।
Published on:
05 Aug 2019 12:51 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
