7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बेटी को जन्म दिया है तो पति ने मांगा तलाक

कलेक्टर ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल आवेदिका परबीन बी को न्याय दिलाने के लिए फंदा के संबंधित थाने को कार्रवाई करने को लिखा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Juhi Mishra

•

Updated: 30 Aug 2017, 8:08 AM IST

Jan sunwai

Jan sunwai

भोपाल। एक महिला ने मंगलवार को जनसुनवाई में कलेक्टर से कहा कि उसका पति उसे सिर्फ इसलिए तलाक देना चाहता है क्योंकि, उसने बेटी को जन्म दिया है। ये बात सुनकर एक बार को कलेक्टर हैरान रह गए। कलेक्टर ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल आवेदिका परबीन बी को न्याय दिलाने के लिए फंदा के संबंधित थाने को कार्रवाई करने को लिखा है। आवेदिका पिछले तीन माह से अपने मायके में ही रह रही है, जब कोई लेने नहीं आया तो उसे शिकायत करनी पड़ी।

सफाई से लेकर दुकान लगवाने तक की मांग
नगर निगम मंगलवार का नगर निगम की जनसुनवाई में शहर के अलग-अलग क्षेत्रों से कुल 35 शिकायतें आई। अपर आयुक्त वीके चतुर्वेदी ने इनकी सुनवाई कर संबंधित अफसरों को इन शिकायतों का तुरंत निराकरण कर निराकृत जानकारी प्रदान करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में नागरिकों ने रेलवे स्टेशन पर विकलांग कोटे की हटाई गई दुकान को दोबारा स्थापित करवाने, नर्मदा नल कनेक्शन देने, चेम्बरों की सफ ाई कराने आदि की शिकायतें कीं।

गैस राहत विभाग ने बंद की पेंशन
कलेक्टोरेट पहुंची गैस पीडि़त कलाबाई व अन्य महिलाओं ने कलेक्टर को आवेदन देकर बताया कि उन्हें पूर्व में एक हजार रुपए गैस राहत विभाग से पेंशन मिलती थी, जो अब बन्द हो गई है। इस कारण उनका जीवनयापन कठिन हो गया है। उन्होंने कहा कि प्रकरण की जांच कराकर गैस पीडि़त महिलाओं को पात्रतानुसार पेंशन का भुगतान कराया जाएगा।

मौज उड़ाते मिला बदमाश, मारपीट का वीडियो वायरल
छुरीबाजी के मामले में सप्ताहभर से फरार बदमाश होटल में मौज उड़ाते मिला। पुलिस के दबिश देते ही वह अकडऩे लगा। ऐसे में पुलिस ने उसे जमकर पीटा। इसी बीच होटल में मौजूद किसी शख्स ने मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। पुलिस अफसर वीडियो की जांच कर रहे हैं।

ऐशबाग पुलिस ने बताया कि जनता क्र्वाटर निवासी अकबर के खिलाफ 25 अगस्त को ऐशबाग थाने में छुरीबाजी का मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने उसके ठिकानों में दबिश दी, लेकिन उसका सुराग नहीं लगा। इसी बीच सूचना मिली कि अकबर एक होटल में है। इस पर थाने के चार पुलिसकर्मियों ने उसे दबोच लिया। पुलिस का कहना कि आरोपी की तलाशी ली जा रही थी, जिसका वह विरोध कर रहा था।

वीडियो में अकबर होटल में बैठकर धूम्रपान करते हुए दिख रहा है। इसी बीच एक सिविल ड्रेस में एक शख्स आता है। वह अकबर को पकड़कर उठाने की कोशिश करता है, तभी अकबर उसे कुछ कहता है। इसी बीच पीछे से आए तीन पुलिसकर्मी उसके साथ मारपीट करते दिख रहे हैं।