7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भोपाल का दूसरा HOTSPOT बना जाटखेड़ी, 300 मीटर में मिले 38 कोरोना पॉजिटिव

जाटखेड़ी इलाका अब जहांगीराबाद के बाद दूसरा बड़ा हॉटस्पॉट बनने जा रहा है
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Devendra Kashyap

•

Updated: 23 May 2020, 4:03 PM IST

jatkhedi.jpg

भोपाल. राजधानी भोपाल में जाटखेड़ी इलाका अब जहांगीराबाद के बाद दूसरा बड़ा हॉटस्पॉट बनने जा रहा है। जानकारी के अनुसार, यहां 300 मीटर के दायरे में 38 कोरोना मरीज मिले हैं। इस खबर के बाद स्वास्थ्य विभाग और स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया है।

संक्रमित 9 परिवार के सदस्य

जानकारी के अनुसार, जाटखेड़ी के दो मोहल्ले की चार गलियां कोरोना लन बन गई है। यहां पर करीब 300 मीटर के दायरे में 11 दिन 38 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। बताया जा रहा है कि कोरोना से संक्रमित सभी 9 परिवार के सदस्य है।

किराना व्यापारी से फैला कोरोना!

जानकारी के अनुसार, 11 मई को यहां के एक कोरोना व्यापारी को कोरोना हो गया था, उसके बाद ही यह वायरस कई लोगों में फैल गया। ये संक्रमण धीरे-धीरे फैलता गया और बढ़ते-बढ़ते 38 लोगों को संक्रमित कर दिया।

इस वजह से फैला संक्रमण

बताया जा रहा है कि जाटखेड़ी में कोरोना संक्रमण तेजी से फैलने की वजह है संकरी गलियां है। बताया जा रहा है कि हर घर में लोग क्षमता से अधिक रहते है। ऐसे में ये लोग एक दूसरे के संपर्क में आते रहे और देखते ही देखते यह वायरस कई लोगों को अपने चपेट में ले लिया।

सर्वे कर रही स्वास्थ्य विभाग की टीम

एक साथ इतने लोगों की संक्रमित होने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार इस इलाके में सर्वे और सैंपलिंग कर रही है। इसके अलावे जिला प्रशासन ने पूरे इलाके को सील कर दिया है। बताया जा रहा है कि जाटखेड़ी में करीब 300 परिवार रहते हैं। प्रशासन ने सभी को होम क्वारंटीन कर दिया है।