
jio
भोपाल। मध्यप्रदेश में मोबाइल उपभोक्ताओं की संख्या बढ़ते-बढ़ते दो करोड़ के पार हो गई है। इसके अलावा भोपाल जिले में 21 लाख मोबाइल उपभोक्ता हैं, जो अन्य कंपनियों के हैं। बीते साल नवंबर में अपने बढ़ते मार्केट शेयर के साथ रिलायंस जियो ने एक और रिकॉर्ड बना लिया था। जियो ने मध्य प्रदेश में एक तिमाही में 15.5 रेवन्यू मार्केट शेयर हासिल किया था। जियो का मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में रेवन्यू मार्केट शेयर 19 प्रतिशत तक जा पहुंचा है। मध्यप्रदेश में जियो के अलावा, आइडिया, रिलायंस स्मार्ट, एयरटेल, वोडाफोन, टाटा डोकोमो, वीडियोकॉन, बीएसएनएल कंपनियां हैं लेकिन जियो के सबसे बड़े ऑफर आने के बाद से मध्य प्रदेश के लोग इसकी तरफ आकर्षित हो रहे हैं। इसी कड़ा में जियो ने एक कदम और उठाया है। अब रिलाइंस जियो ने अपना पेमेंट बैंक (जियो पेमेंट बैंक ) शुरू कर दिया है। 4 अप्रैल यानी आज से जियो पेमेंट बैंकिंग की शुरुआत हो चुकी है। बता दें कि पैमेंट बैंक की शुरुआत 2015 में ही हो चुकी थी। रिलायंस जियो अब बाकी कंपनियों को टक्कर देने आ गया है।
बता दें कि भारतीय रिजर्व बैंक ने इस बात की जानकारी दी है। टेलीकॉम इंडस्ट्री में भारती एयरटेल ने सबसे पहले नवंबर 2016 में अपनी मोबाइल बैंकिंग की शुरुआत की थी। पेटीएम फाउंडर विजय शेखर शर्मा ने मई 2017 में शुरू किया था। पिछले साल फीनो पेमेंट बैंक लिमिटिड ने जून में शुरुआत की थी। बिड़ला ग्रुप ने आईडिया पेंमेंट बैंक ने इसी साल 22 फरवरी में इसकी शुरुआत की थी।
जियो शुरुआत से ही बाकी कंपनियों को टक्कर देता आ रहा है। फ्री कॉल्स और फ्री इंटरनेट देकर उन्होंने कस्टमर्स को अपनी तरफ खींचा है। बता दें, जियो के 12 करोड़ से ज्यादा सब्सक्राइबर्स हैं। पेमेंट बैंकिंग शुरू होने के बाद उम्मीद की जा सकता है कि बाकी कंपनियों को अच्छी टक्कर देखने को मिलेगी। जियो पेमेंट बैंक से कई लोगों को फायदा मिलेगा। जानिए कैसे खोल सकते है अकाउंट....
ऐसे खोले अकाउंट...
- Jio पेमेंट बैंक का ऐप इंस्टाल करें और अपने Jio नंबर के साथ साइनइन करें
- अपना आधार नंबर दर्ज करें और अपने आधार कार्ड को लिंक करें
- अगर डेबिट/एटीएम कार्ड की जरूरत हो तो एड्रेस अपडेट करें
- पेमेंट बैंक अकाउंट के लिए कस्टमर एग्जीक्यूटिव पहचान के फिजिकल वेरफिकेशन और अंगूठे के निशान यानी ईकेवाईसी के लिए आपके घर पर आएंगे
- आप जियो पेमेंट बैंक के ऑथराइज सेंटर पर जाकर भी वेरिफिकेशन करा सकते हैं।
मिलेंगे ये फायदें...
- पेमेंट बैंक में कोई भी सेविंग अकाउंट खुलवा सकता हैं।
- इस अकाउंट में एक लाख रुपए तक जमा करने की सुविधा हैं।
- पेमेंट बैंक डेबिट कार्ड भी जारी कर सकते हैं।
- पेमेंट बैंक के पास कस्टमर को सामान्य फाइनांशियल प्रोडक्ट्स जैसे म्युचुअल फंड और इंश्योरेंस प्रोडक्ट्स देने का भी ऑप्शन होगा।
कैसा होता है पेमेंट बैंक
– पेमेंट बैंक एक छोटा बैंक होता है, जिन्हें पूरी तरह से बैंकिंग संचालित करने का लाइसेंस नहीं दिया जाता है
– ये बैंक ग्राहकों का पैसा तो जमा कर सकती हैं, लेकिन लोन नहीं दे सकते
– पेमेंट बैंक सेविंग और करंट अकाउंट खोल सकती है, लेकिन फिक्स डिपॉजिट जमा नहीं कर सकते
– सेविंग अकाउंट सिर्फ एक ही प्रकार का होगा
– पेमेंट बैंक में 1 लाख रुपए से अधिक जमा नहीं किया जा सकता
– ये बैंक डेबिट कार्ड दे सकती हैं
– ये बैंक ऑन लाइन फंड ट्रांसफर की सुविधा देती है
– पेमेंट बैंक में आधार कार्ड मात्र से ही अकाउंट खुल सकता है.
Published on:
04 Apr 2018 02:54 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
