भोपाल

कांग्रेस सरकार बनी तो भर्ती परीक्षा में एक रुपया नहीं लगेगा, कांग्रेस का बड़ा दांव

पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस के राऊ विधायक ने की घोषणा...। 30 लाख युवाओं के लिए की घोषणा...।

2 min read
Feb 11, 2023

भोपाल। मध्यप्रदेश में इसी साल होने वाली विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी कांग्रेस ने एक और दांव चला है। पूर्व मंत्री एवं राऊ से कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर कहा है कि यदि मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार (congress govt) बनी तो हम भर्ती परीक्षाओं में एक रुपया भी नहीं लेंगे।

कांग्रेस की ओर से पूर्व मंत्री एवं विधायक जीतू पटवारी (jitu patwari) ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी किया है। कांग्रेस के इस दाव को अहम माना जा रहा है। जीतू पटवारी ने कहा है कि राजस्थान सरकार ने शुक्रवार को पेश हुए बजट में यह फैसला किया है। यही फैसला हम मध्यप्रदेश में भी लागू करेंगे। पटवारी का कहना है कि इससे मध्यप्रदेश के तीस लाख से अधिक रजिस्टर्ड बेरोजगारों को लाभ मिलेगा।

मध्यप्रदेश की तत्कालीन कमलनाथ सरकार (kamal nath govt) में उच्च शिक्षा मंत्री रहे जीतू पटवारी लगातार मुद्दे उठा रहे हैं। पटवारी ने वीडियो में शिवराज सरकार (shivraj govt) से कहा है कि वे बेरोजगारों से भर्ती परीक्षा का शुल्क लेना तत्काल बंद करे। हम इस मुद्दे को लगातार उठा रहे हैं।

पटवारी ने कहा कि मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही भर्ती परीक्षा शुल्क माफ कर देंगे। मध्यप्रदेश के पास 500 करोड़ रुपए की एफडी है, जो बेरोजगारों का रुपया है। यह पैसा उसी व्यापमं के पास है, जिस पर पेपर लीक सहित कई आरोप लगे हैं और मध्यप्रदेश कलंकित हुआ है।

क्या बोली भाजपा

इधर, जीतू पटवारी के वीडियो बयान के बाद भाजपा की तरफ से प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने भी जवाब दिया है। नरेंद्र सलूजा ने कहा है कि पूर्व मंत्री जीतू पटवारी कह रहे है कि हमारी सरकार आने पर हम बेरोज़गारों से एक रुपया नहीं लेंगे। अरे पटवारी जी, आपने तो अपनी सरकार में बेरोज़गारों को 4 हज़ार रुपया महीना स्टाईपेड व बेरोज़गारी भत्ता देने का वादा किया था, एक रुपया भी दिया था क्या..? पहले वाले वादे का क्या हुआ..?

सलूजा ने आगे कहा कि पहले तो “ना नौ मन तेल होगा और ना राधा नाचेगी…” वैसे भी जो कमलनाथजी आपको संगठन में तक तो रहने नहीं दे रहे है, कार्यकारी अध्यक्ष का पद तक तो छीन लिया आपसे, वो सरकार (जो कभी आना नहीं है) में आपको कोई पद देंगे क्या, जो आप बग़ैर अधिकार के अभी से झूठे वादे करना शुरू हो गए…?

Updated on:
11 Feb 2023 06:41 pm
Published on:
11 Feb 2023 06:39 pm
Also Read
View All

अगली खबर