26 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सिंधिया ने दी कमलनाथ को जन्मदिन की बधाई, दिग्विजय के ट्वीट पर लोगों ने कहा- मोदी से पीछे रह गए

सीएम कमल नाथ का जन्म 18 नवंबर, 1946 में उत्तर प्रदेश के कानपुर में हुआ।

2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Pawan Tiwari

Nov 18, 2019

सिंधिया ने दी कमलनाथ को जन्मदिन की बधाई, दिग्विजय के ट्वीट पर लोगों ने कहा- मोदी से पीछे रह गए

सिंधिया ने दी कमलनाथ को जन्मदिन की बधाई, दिग्विजय के ट्वीट पर लोगों ने कहा- मोदी से पीछे रह गए

भोपाल. मध्यप्रदेश के सीएम कमल नाथ का आज 73वां जन्म दिन है। सीएम कमल नाथ क जन्मदिन पर देश और प्रदेश के सभी बड़े नेताओं ने बधाई दी है। पीएम मोदी और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ज्यातिरादित्य सिंधिया ने ट्वीट कर कमल नाथ को जन्मदिन की बधाई दी है। वहीं, मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भी कमल नाथ के स्वस्थ्य रहने की कामना के साथ जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। बता दें कि कमल नाथ का जन्म 18 नवंबर, 1946 को उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में हुआ था।

पीएम मोदी ने भी दी बधाई
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी सीएम कमल नाथ को जन्मदिन की बधाई दी है। सीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए कहा- मैं आपके उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूं।

सिंधिया का बधाई संदेश
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कमल नाथ के साथ फोटो ट्वीट करते हुए उन्हें बधाई दी है। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने लिखा- मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और यशस्वी जीवन की कामना करता हूं। वहीं, उन्होंने अपने दूसरे ट्वीट में कमल नाथ के साथ फोटो शेयर किए हैं।

शिवराज ने भी दी बधाई
मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कमल नाथ को जन्मदिन की बधाई दी है। शिवराज सिंह ने लिखा- मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ जी को जन्मदिन पर बहुत-बहुत बधाई। ईश्वर आपको स्वस्थ और सुदीर्घ जीवन प्रदान करें। शुभकामनाएं!

दिग्विजय हुए ट्रोल
दिग्विजय सिंह ने भी कमल नाथ को जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने लिखा- माननीय कमल नाथ जी के जन्म दिवस पर उन्हें हार्दिक शुभ कामनाएं। दिग्विजय सिंह के इस ट्वीट पर लोगों ने अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं भी दी हैं। एक यूजर्स ने दिग्विजय सिंह के ट्वीट पर लिखा- इससे भी कम शब्दों में बधाई दे देते। वहीं, एक यूजर्स ने लिखा- चचा यहां भी मोदी जी ने बाज़ी मार ली। तुम फिर पीछे रह गये...मिनट से।