30 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

MP Election 2023 : भाजपा के संकल्प पत्र को कमलनाथ ने कहा नकल पत्र, बोले- हमारी सारी घोषणाएं चुरा लीं

कमलनाथ ने भाजपा के संकल्प पत्र को 'नकल पत्र' बताते हुए सारी घोषणाएं चुरा लेने का आरोप लगाया है।

2 min read
Google source verification
MP Election 2023

MP Election 2023 : भाजपा के संकल्प पत्र को कमलनाथ ने कहा नकल पत्र, बोले- हमारी सारी घोषणाएं चुरा लीं

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार को मतदान से 6 दिन पहले अपना संकल्प पत्र जारी किया है। एन वक्त पर जारी किए गए संकल्प पत्र को लेकर जहां एक तरफ भाजपा इसे सौगातों का संकल्प करार दे रही है तो वहीं मध्य प्रदेश कांग्रेस भाजपा के इस संकल्प पत्र पर जमकर हमलावर हो गई है। हालही में मध्य प्रदेश कांग्रेस चुनाव प्रभारी रणदीप सुरजेवाला ने भाजपा के संकल्प पत्र को 'जुमला-घपला और घोटाला पत्र' कह है तो वहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने इसे 'जुमला पत्र' कह डाला है। अब संकल्प पत्र को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व सीएम कमलनाथ की प्रतिक्रिया भी सामने आ गई है। उन्होंने भाजपा के संकल्प पत्र को 'नकल पत्र' बताते हुए सारी घोषणाएं चुरा लेने का आरोप लगाया है।


बता दें कि, भाजपा ने शनिवार को जारी किए अपने संकल्प पत्र में प्रदेश के लिए कई घोषणाएं की हैं। इसमें लाड़ली बहनों को आवास, 450 रुपए में गैस सिलेंडर, केजी से पीजी तक मुफ्त शिक्षा, 3100 रुपए में धान और 2700 रुपए में गेहूं समेत कई बड़े वादे किए गए हैं। हालांकि, भाजपा के संकल्प पत्र पर कमलनाथ ने प्रतिक्रिया देते हुए 'नकल पत्र' बताया है। पूर्व सीएम ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि भाजपा ने संकल्प पत्र निकाला है या नकल पत्र ? ये बीजेपी है या नकल पार्टी ? कांग्रेस की सारी घोषणाएं चुरा लीं। इस दौरान कमलनाथ ने कांग्रेस की घोषणाओं और भाजपा की घोषणाओं का हवाला भी दिया।

यह भी पढ़ें- MP Election 2023 : भाजपा के संकल्प पत्र पर गर्माई सियासत, रणदीप सुरजेवाला ने बताया- जुमला-घपला और घोटाला पत्र

यह भी पढ़ें- mp election 2023 : भाजपा के संकल्प पत्र पर सियासत तेज, कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने बताया जुमला पत्र


कमलनाथ ने भाजपा की इन घोषणाओं को बताया नकल

- तेंदूपत्ता
कांग्रेस: 4000
नकल: 4000

- स्कूल शिक्षा
कांग्रेस: सबको निशुल्क शिक्षा
नकल: केवल कन्याओं और गरीबों को शिक्षा

- कन्या विवाह
कांग्रेस: 1.01 लाख
नकल: 1 लाख

- कन्याओं को
कांग्रेस 2.51 लाख
नकल: 2 लाख

- गैस सिलेंडर
कांग्रेस: 500
नकल में सिलेंडर

- गेहूं और धान बोनस
कांग्रेस: 2600/2500
नकल: साढ़े तीन साल से नही दिया