7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बिजली के ‘करंट’ से उपभोक्ता परेशान, बोले कमलनाथ- तीन माह का बिल माफ करे सरकार

कोरोना काल बिजली उपभोक्ताओं के लिए दोहरी मुसीबत लाया है
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Devendra Kashyap

•

Updated: 22 May 2020, 4:03 PM IST

electricity_bill.jpg

electricity

भोपाल. कोरोना संक्रमण से जूझ रहे लोगों को बेतहशा बिल से आम जनता परेशान है। जिन उपभोक्ताओं का बिल 100 रुपये या उससे कम आता था, अब उनका बिल दोगुना से तीन गुना अधिक आ रहा है। ऐसे में कोरोना काल बिजली उपभोक्ताओं के लिए दोहरी मुसीबत लाया है।

शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों में बिजली बिल उपभोक्ताओं को कंरट मार रहा है। सिर्फ राहत यही है कि बिजली कंपनी के कर्मचारी बिल अदायगी के लिए दबाव नहीं बना रहे हैं लेकिन उपभोक्ताओं को चिंता है कि आज नहीं तो कल देना ही पड़ेगा। ऐसे में उपभोक्त अभी से ही परेशान हैं।

कमलनाथ ने शिवराज सरकार से की ये मांग

प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने शिवराज सरकार से मांग किया कि लॉकडाउन को देखते हुए तीन माह का बिजली बिल तत्काल माफ किया जाए। उन्होंने कहा कि बिजली बिलों को लेकर हम कई बार सरकार से मांग कर चुके हैं।

कमलनाथ ने कहा कि फिक्स चार्ज से लेकर न्यूनतम यूनिट चार्ज, लाइन लॉस चार्ज, विलंब चार्ज सहित अन्य चार्ज में लॉकडाउन की अवधि में सरकार छूट प्रदान कर उन्हें राहत प्रदान करे। साथ ही उन्होंने मांग किया कि उद्योगों को इस संकट काल भारी-भरकम बिलों में राहत प्रदान करें।