2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ये हैं देश के सबसे पांच अमीर मुख्यमंत्री, 187 करोड़ रुपए की संपत्ति के मालिक हैं कमलनाथ

ये हैं देश के सबसे पांच अमीर मुख्यमंत्री, 187 करोड़ रुपए की संपत्ति के मालिक हैं कमलनाथ

2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Pawan Tiwari

Apr 07, 2019

kamal nath

ये हैं देश के सबसे पांच अमीर मुख्यमंत्री, 187 करोड़ रुपए की संपत्ति के मालिक हैं कमलनाथ

भोपाल. मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ के करीबियों के ठिकानों पर आयकर विभाग ने छापेमार कार्रवाई की है। ये कार्रवाई रविवार सुबह 3 बजे शुरू हुई है। इस कार्रवाई में सीएम कमलनाथ के भांजे समेत ओएसडी और निजी सलाहकार के 50 ठिकानों पर छापेमारी की है। मध्यप्रदेश के सीएम कमलनाथ देश के सबसे अमीर मुख्यमंत्री हैं। कमलनाथ से पहले आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू देश के सबसे अमीर मुख्यमंत्री थे। लेकिन कमलनाथ के मध्यप्रदेश के सीएम बनते ही वो दूसरे स्थान पर पहुंच गए।


कमलनाथ के पास है 187 करोड़ रु की संपत्ति
2014 के लोकसभा चुनाव में जमा किए गए शपथ पत्र के अनुसार, कमलनाथ के पास कुल 187 करोड़ रुपए की संपत्ति है। इसमें से उनके पास कुल 7.09 करोड़ की चल संपत्ति है, जबकि 181 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति है। इसमें परिवार के नियंत्रण वाली कंपनियां और ट्रस्ट भी शामिल हैं। छिंदवाड़ा जिले में 63 एकड़ जमीन के मालिक भी हैं। इसके पहले सितंबर, 2011 में 273 करोड़ रुपए की संपत्ति के साथ सरकार ने उन्हें देश का सबसे अमीर कैबिनेट मंत्री भी घोषित किया था।

दूसरे नंबर पर नायडू
फरवरी, 2018 की एडीआर (एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स) की रिपोर्ट के मुताबिक, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री और तेलुगुदेशम पार्टी के प्रमुख चंद्रबाबू नायडू के पास करीब 177 करोड़ रुपए की संपत्ति है। कमलनाथ के शपथ लेने से पहले नायडू ही देश के सबसे अमीर मुख्यमंत्री थे।


कौन हैं कमलनाथ?
कांग्रेस नेता कमल नाथ का जन्म 18 नवंबर 1946 को उत्तर प्रदेश के कानपुर में हुआ था। उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज कलकत्ता से बीकॅाम की पढ़ाई पूरी की थी। इंदिरा गांधी उन्हें अपना तीसरा बेटा कहती थीं। थकमलनाथ ने 2004 से 2009 तक केंद्र सरकार मे वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय की जिम्मेदारी संभाली। 2009 में 15वीं लोकसभा के लिए चुने गए, फिर कैबिनेट मंत्री बने। कमलनाथ छिंदवाड़ा से सांसद बने थे और वो 9 बार छिंदवाड़ा से सांसद रहे हैं। साल 1997 में उन्हें एक बार हार मिली फिर उन्होंने कभी विधानसभा का चुनाव नहीं लड़ा। साल 2001 से 2004 तक कांग्रेस पार्टी के महासचिव रहे।


देश के सबसे अमीर पांच सीएम
कमलनाथ- 187 करोड़ की संपत्ति
चंद्रबाबू नायडू- 177 करोड़ की संपत्ति
पेमा खांडू- 129 करोड़ रुपए की संपत्ति
कैप्टन अमरिंदर सिंह- 48 करोड़ रुपए की संपत्ति
के चंद्रशेखर राव- 15य5 करोड़ की संपत्ति

Story Loader