23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वायरल वीडियो: शिवराज पर पूरी कांग्रेस का अटैक! कमलनाथ ने दिखाया सिंघम का रूप

कमलनाथ सहित पूरी कांग्रेस का नया अवतार, शिवराज को बना दिया विलेन...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Deepesh Tiwari

•

Updated: 6 Sep 2018, 5:35 PM IST

political video war

वीडियो वायरल: शिवराज पर पूरी कांग्रेस का अटैक, कमलनाथ ने दिखाया सिंघम का रूप!

भोपाल। चुनाव के ठीक पहले बीजेपी और कांग्रेस का सोशल मीडिया पर वीडियो वॉर तेज हो चुका है। एक ओर जहां भाजपा लगातार वीडियो के जरिए अपने नेताओं को नए नए अवतारों में सामने ला रही है, वहीं कांग्रेस भी इसका जवाब अपने नेताओं के वीडियो के रूप में दे रही है।

ऐसे में बीजेपी और कांग्रेस की तरफ से एक के बाद एक वीडियो पोस्ट किए जा रहे हैं। अभी कुछ दिन पहले सीएम शिवराज को बाहुबली के रूप में पेश किए जाने के बाद कांग्रेस ने कमलनाथ को हल्क के रूप में पेश किया।

अब कि बार भाजपा के नए अवतार से पहले ही कांग्रेस नेता कमलनाथ का एक और नया वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

इस वीडियो में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ को सिंघम के रुप में दिखाया गया है। वहीं ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को विलेन बताया गया है।

वीडियो में कमलनाथ के साथ ही इस बार सिंधिया,दिग्विजय सिंह,जीतू पटवारी,सज्जन सिंह वर्मा समेत कई दिग्गज नेता नजर आ रहे हैं। इससे पहले कांग्रेस कमलनाथ को हल्क बताकर एक वीडियो जारी कर चुकी है।

वहीं बीजेपी ने शिवराज को बाहुबली बताकर भी वीडियो जारी किया था। इसमें कांग्रेस के दिग्गज नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया को भल्लावदेव बताया गया था और केंद्रीय मंत्री नरेंद्र तोमर को कट्टपा बताया गया। इस पूरे वीडियो वार की शुरूआत अंगद वाले वीडियो से हुई थी, जिसमें सीएम शिवराज को अंगद बताया गया था।

वीडियो पर राजनीति शुरू
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर प्रदेश में चुनावी माहौल बनने लगा है। शिवराज सिंह के वीडियो के बाद लगातार कांग्रेस के नेताओं के भी कई तरह के वीडियो जारी किए जा रहे है। आपको बता दें कि ये नया वीडियो जिस फिल्म पर बनाया गया है वो सिंघम फिल्म है।

बीजेपी के वीडियो में बाहुबली बने थे शिवराज
वहीं कुछ दिन पहले सामने आए एक वीडियो में फिल्म बाहुबली की तर्ज पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को बाहुबली के रूप में दिखाया गया था। जबकि कांग्रेस के दिग्गज नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया को भल्लावदेव बता दिया।

इनके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह, भाजपा के अध्यक्ष राकेश सिंह को भी लड़ते हुए दिखाया गया है। इन दिग्गजों के अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, सोनिया गांधी, समेत राहुल गांधी को भी बताया गया है। इस फिल्म में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को कटप्पा के रूप में दिखाया गया था।

शिवराज पहले बने थे 'चौहान सन ऑफ फार्मर्स'...
इससे पहले सोशल मीडिया पर चल रहे इस वीडियो में सीएम शिवराज सिंह चौहान को फिल्मी हीरो के अवतार में दिखाया गया है जबकि उनके विरोधी यानी कांग्रेस के नेताओं को बतौर विलेन प्रस्तुत किया गया है। वीडियो का नाम 'चौहान सन ऑफ फॉर्मर' है। सोशल मीडिया पर फिल्म के ट्रेलर के अंदाज में ये वीडियो वायरल हो रहा है। खास बात यह है कि इस वीडियो में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी को भी दिखाया गया है।

भाजपा ने किया इनकार
वायरल वीडियो को लेकर खबरे आ रही थी कि ये भाजपा के मीडिया सेल ने जारी किया है, लेकिन जब भाजपा से इस बार में बात की गई तो उन्होंने वीडियो जारी करने की खबर को गलत बताया था और कहा कि उन्होंने कोई वीडियो जारी नहीं किया। आपको बता दें कि वीडियों में कांग्रेस के तीनों वरिष्ठ नेता कमलनाथ, ज्योतिरादित्य सिंधिया और दिग्विजय सिंह को बतौर विलेन दिखाया गया।