5 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कमलनाथ ने लॉन्च की ‘नारी सम्मान योजना’, जानिए महिलाओं के लिए इस स्कीम में क्या है खास ?

शिवराज सरकार की महत्वकाक्षी योजना के जवाब में कांग्रेस ने महिला सम्मान योजना लॉन्च की है। जानिए महिलाओं को इस योजना से क्या लाभ होगा।

2 min read
Google source verification
News

कमलनाथ ने लॉन्च की 'नारी सम्मान योजना', जानिए महिलाओं के लिए इस स्कीम में क्या है खास ?

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर प्रदेश की सत्ताधारी भाजपा सरकार और विपक्षी दल कांग्रेस चुनावी रण से सत्ता हासिल करने की हर संभव रणनीति पर काम करना शुरु कर दिया है। इसी के चलते एक तरफ जहां सूबे की शिवराज सरकार लाड़ली बहना योजना ( Ladli Bahna Yojana ) को लॉन्च करके इसका जबरदस्त प्रचार करते हुए वोटिंग परसेंटेज बढ़ाने में जुटी है तो वहीं, योजना का काट करते हुए कांग्रेस ने 'नारी सम्मान योजना' ( Nari Samman Yojana ) लॉन्च कर दी है।


आपको बता दें कि, कांग्रेस की नारी सम्मान योजना मंगलवार दोपहर 12 बजे लांच कर दी गई है। मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ अपने गृह नगर छिंदवाड़ा में इस योजना की घोषणा करेंगे। इस दौरान उनके साथ उनके साथ सांसद नकूल नाथ और पत्नी भी मौजूद रहीं।

यह भी पढ़ें- elections 2023 : मतदाताओं के इस वर्ग को साधने आ रहे हैं कन्हैया कुमार, गृहमंत्री ने कसा तंज


'नारी सम्मान योजना' क्या है ?

आपको बता दें कि, नारी सम्मान योजना के तहत कांगे्रस अपने गृह क्षेत्र की महिलाओं को 1500 रुपए राशि देने जा रही है। यही नहीं, कांग्रेस द्वारा गैस सिलेंडर के दाम भी निर्धारित कर 500 रुपए करने का वादा कर रही है। बता दें, मध्य प्रदेश की शिवराज सिंह चौहान सरकार लाड़ली बहना योजना के तहत महिलाओं को हर महीने 1 हजार रुपए की राशि देने वाली है। भाजपा की ओर से शिवराज सरकार की इस योजना को सत्ता प्राप्ति का द्वार कहा जा रहा है। ऐसे में अब कांग्रेस की ओर से लॉन्च की गई 'नारी सम्मान योजना' को 'लाड़ली बहना योजना' पर मास्टर स्ट्रोक कहा जा रहा है।

यह भी पढ़ें- 'द केरला स्टोरी' विवाद : पूर्व मंत्री बोले- देश में पहली बार कोई एडल्ट फिल्म टैक्स फ्री हुई है, गर्माई राजनीति


कांग्रेस कार्यकर्ता भरवाएंगे फॉर्म

कमलनाथ द्वारा छिंदवाड़ा के परासिया से प्रदेशव्यापी नारी सम्मान योजना का शुभारंभ करने के बाद महिलाओं के फॉर्म भरवाने की जिम्मेदारी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को दी गई है। नारी सम्मान योजना आवेदन पत्र में आवेदक का नाम, आधार क्रमांक, आयु, वर्ग, मोबाइल नंबर, जन्मतिथि, समग्र आईडी और विधानसभा क्षेत्र, घर का पता आदि जानकारी देना होगी। खास बात ये है कि, नारी सम्मान योजना के आवेदन फार्म में भी आयु सीमा का कोई बंधन नहीं है।


सीएम के गढ़ में डेढ़ लाख फार्म का लक्ष्य

कांगे्रस की नारी सम्मान योजना के तहत मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के गृह जिले सीहोर में एक लाख 60 महिलाओं के फार्म भरने का लक्ष्य निर्दारित किया गया है। सीएम के जिले की चारों विधानसभा सीहोर, आष्टा, इछावर और बुदनी में महिलाओं के फार्म भरवाएं जाएंगे। आपको बता दें कि, इस तरह सीएम शिवराज के गृह जिले की चारों विधानसभा क्षेत्रों में 40-40 हजार महिलाओं के फार्म भरवाए जाएंगे।