23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कमलनाथ का शिवराज पर कटाक्ष- अब समय सुझाव का नहीं हिसाब का है

कमलनाथ का शिवराज पर कटाक्ष- अब समय सुझाव का नहीं हिसाब का है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Deepesh Awasthi

•

Updated: 10 Jul 2018, 3:59 PM IST

bhopal, bhopal news, bhopal patrika, patrika news, patrika bhopal, bhopal mp, election, election 2018, kamalnath, shivraj, cm shivraj, tweet, tweet about shivraj, kamalnath tweet,

कमलनाथ का शिवराज पर कटाक्ष- अब समय सुझाव का नहीं हिसाब का है

भोपाल। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर हमला बोलते हुए कहा है कि आश्चर्य है कि 13 वर्ष के मुख्यमंत्री अब चुनावी वर्ष में चौपाल लगाकर किसानो से सुझाव माँगकर, उसे घोषणा पत्र में शामिल करने की बात कह रहे हैं। इस सबंध में उन्होंने ट्वीट भी किया है। उन्होंने कहा कि 15 वर्ष की सरकार में खेती को घाटे का धंधा बना दिया और अब आखऱी 4 माह में सुझाव माँग रहे है। अब समय सुझाव का नहीं हिसाब का है.

Bhopal news,
bhopal patrika
,
patrika news
,
patrika bhopal
,
bhopal mp
,
election
,
election 2018
,
KamalNath
,
Shivraj
,
cm shivraj
,
tweet
, tweet about shivraj,
kamalnath tweet
, " src="https://new-img.patrika.com/upload/2018/07/10/kamal_3080628-m.jpg">

एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा कि 24 घंटे बिजली का नारा देने वाली सरकार, 5-6 घंटे भी बिजली ठीक ढंग से नहीं दे पा रही है। किसान-व्यापारी - आम आदमी सब परेशान। और ऊपर से दिखावटी फ्री बिजली की चुनावी योजना। कहाँ से देगी सरकार? जनता इनकी असलियत जानती है, गुमराह होने वाली नहीं है।

Bhopal News , bhopal patrika, patrika news, patrika bhopal, bhopal mp, election, election 2018, kamalnath, shivraj, cm shivraj, tweet, tweet about shivraj, kamalnath tweet, " src="https://new-img.patrika.com/upload/2018/07/10/kamal1_3080628-m.jpg">

आपको बता दें कि हालही में सरकार ने बिजली बिल कम करने की घोषणा की थी। साथ ही 24 घंटे बिजली मुहैया कराने की बात की थी। यही कारण था कि कमलनाथ ने शिवराज पर तंज कसा कि यहां लोगों को 5 से 6 घंटे की बिजली भी बमुश्किल मिल पा रही है। ऐसे में 24 घंटे बिजली कैसे मिल सकेगी।

कमलनाथ के ट्वीट से राजनीतिक गलियारे में एक बार फिर गहमागहमी मच गई। अक्सर कमलनाथ शिवराज पर ट्वीट के माध्यम से तंज कसते रहते है। पिछले दिनों भी उन्होंने राजधानी में हुई छेड़छाड़ की घटनाओं को लेकर शिवराज सरकार पर ट्वीट किया था। आपको बता दें कि विधान सभा चुनाव आने को है। ऐसे में दोनों पार्टी जनता को लुभाने का कोई मौका नहीं छोड़ना चाहती। वही दूसरी तरफ विपक्षी पार्टी, भाजपा की सरकार गिराने की पूरी कोशिश कर रही है। विपक्षी पार्टी, सरकार के हर कदम पर नजर रखे हुए है। ताकि जनता को उनकी गलतियों के बारे में बतया जा सके। वहीं शिवराज सराकर भी जनता का दिल जीतने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।