17 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

घर में कपूर जलाने के हैं कई अचूक फायदे, जानकर रह जाएंगे हैरान

घर में कपूर जलाने के हैं कई अचूक फायदे, जानकर रह जाएंगे हैरान

3 min read
Google source verification
kapoor ke fayde

घर में कपूर जलाने के हैं कई अचूक फायदे, जानकर रह जाएंगे हैरान

भोपालः कपूर का इस्तेमाल आमतौर पर पूजा के दौरान भगवान को प्रसन्न करने के लिए किया जाता है। यानि कई लोगों को सिर्फ यही पता है कि, इसका इस्तेमाल सिर्फ धार्मिक कार्य में ही किया जाता है। लेकिन इसमें काफी कारगर औषधीय क्षमता भी मौजूद है। यह स्वास्थ के लिए भी बैहद फायदेमंद है। कपूर में मौजूद तत्व शरीर को कई रोगों से मुक्त रखते हैं। इसके इस्तेमाल से पुराने जमाने में सेहत और सौंदर्य को बढ़ाया जाता था। इन सब के अलावा कपूर के कुछ ऐसे भी फायदे है, जो शरीर की कई बीमारियों को खत्म करने में भी कारगर है। आयुर्वेद में भी कपूर को काफी महत्व दिया जाता है।

आज हम आपको कपूर के इस्तेमाल से मिलने वाले कुछ फायदों के बारे में बताएंगे, जिनके बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे। कपूर की सिर्फ एक गोली तनाव को मिनटों में दूर कर सकती है। इसके लिए आपको कपूर की गोली अपने घर या कमरे में जलानी होगी। इससे मानसिक तनाव को आसानी से दूर किया जा सकता है। जलने के बाद इसकी खुशबू श्वसन रोगों को दूर भगाने में काफी कारगर साबित होता है।

इस तरह जलाएं कपूर की गोली

-तनाव घटाए

कपूर गोली को एक छोटी कटोरी में जलाकर रख लें। इसका धुआं घर या कमरे में करीब 10 मिनट तक फैलने दें। इसकी खुशबू घर का वातावरण शुद्ध कर देगी और आपकी मानसिक थकान भी दूर कर देगी। कमरे में कपूर जलाने से मच्छर भी नही होते।

-कान के दर्द से छुटकारा

इसके अलावा तुलसी के दो या तीन पत्तों के रस में कपूर मिलाकर दो तीन बूंदे कान मे डालें। इससे कान दर्द से छुटकारा मिलता है। वहीं, कपूर तेल को सर पर लगाने या सूंघने से तनाव खत्म हो जाता है और आप शांत मेहसूस करते हैं।

-पेट दर्द में राहत

एक गिलास पानी में एक चम्मच अजवायन डालकर उबालें और जब पानी आधा रह जाए, उसमें जरा सी कपूर डालकर मरीज को पिला दें इससे पेट दर्द से जल्द ही छुटकारा मिल जाएगा।

-सौंदर्य बढ़ाए

ज्यादातर लड़के-लड़कियों को अपने चेहरे को लेकर काफी चिंता रहती है। इसके लिए वो कई तरह के उपाय भी करते रहते हैं। लेकिन ज्यादातर लोगों को इसमें कामयाबी नहीं मिल पाती। ऐसे में आप पिंपल्स, दाग और चोट के निशानों से छुटकारा पाने के लिए कपूर का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप नारियल के तेल में कपूर मिलाकर ग्रस्त जगह पर लगाएं। कुछ ही दिनों में आपको इसका फायदा नजर आने लगेगा।

-बालों की समस्या से छुटकारा

बालों की समस्या से आज हर कोई परेशान है। कभी बालों में डैंड्रफ तो कभी बालों का लगातार झड़ना लगा रहता है। इन परेशानियों को खत्म करने के लिए आप नारियल तेल में कपूर मिलाकर और इन्हें हल्का गर्म करके सिर पर मालिश करें और 1 घंटे बाद अपने बालों को पानी से धो लें। ऐसा करके डेंड्रफ के साथ बालों का झड़ना भी खत्म हो जाएगा और बाल भी मजबूत बनेंगे।

-गठिया रोग से छुटकारा

गठिया के दर्द में बहुत परेशानी होती है। जो लोग गठिया के दर्द से परेशान हैं वे कपूर के तेल से गठिया वाली जगह पर मालिश करें। इससे तुरंत आराम मिलता है।

-जलने पर राहत

आग से कोई अंग जल जाने पर कपूर का इस्तेमाल बेहद फायदेमंद और आरामदायक साबित होता है। कपूर का तेल को आग से जले अंग पर लगाने से तेजी से राहत मिलती है।

-खुजली का निराकरण

सर्दियों में त्वचा काफी सूखी हो जाती है। ऐसे में कई उपाय करने के बावजूद भी इससे छुटकारा नहीं मिलता। ऐसे में कपूर काफी कारगर साबित होता है। इसे त्वचा पर घिसने से खुजली की समस्या से निजात मिलने लगती है।