23 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

क्या मध्यप्रदेश के चुनावों को प्रभावित करेंगे कर्नाटक के चुनाव परिणाम ?

भाजपा या कांग्रेस को अपनी सरकार बनाने के लिए यहां 224 सीटों में से 113 सीटें लाना जरूरी है, हालांकि दोनों प्रमुख दल अपनी अपनी सरकार बनने का दावा कर रहे हैं।

2 min read
Google source verification
bjp-cong.jpg

भोपाल. कर्नाटक में विधानसभा चुनाव के परिणाम आज घोषित होने जा रहे हैं, सुबह 8 बजे से मतों की गणना शुरू हो गई है, ऐसे में मध्यप्रदेश के भाजपा-कांग्रेस के दिग्गज नेताओं की नजर भी सुबह से कर्नाटक चुनाव के रूझानों पर अटकी है, जिसका मुख्य कारण इसी साल मध्यप्रदेश में भी विधानसभा चुनाव है। ऐसे में आशंका व्यक्त की जा रही है कि कर्नाटक चुनाव परिणामों के आधार पर भी भाजपा और कांग्रेस चुनावी रणनीति तैयार करेगी। जानकारों का कहना है कि कर्नाटक चुनाव परिणामों का असर मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव को भी प्रभावित कर सकता है। तो आईये जानते हैं क्या कहते हैं कर्नाटक चुनाव के रूझान।

कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस को भारी बढ़त मिल रही है, दोपहर 12.55 तक आए रूझानों के अनुसार कांग्रेस 118 सीटों पर आगे चल रही है, वहीं भाजपा 75 सीटों पर आगे है, वही जेडीएस 24 सीटों पर आगे है।

सुबह 9.30 पर आए रूझान के अनुसार भाजपा 80 सीटों पर आगे है, वहीं कांग्रेस 126 सीटों पर आगे चल रही है, जेडीएस 18 सीटों पर आगे है।

सुबह 9 बजकर 10 मिनट पर आए कर्नाटक चुनाव मतगणना के रूझानों में भाजपा 101 सीटों पर और कांग्रेस 105 सीटों पर नजर आ रही है, जेडीएस 18 सीटों पर और अन्य सीटों पर कोई नहीं है, ऐसे में कर्नाटक चुनाव में भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर चल रही है।

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के परिणाम आज घोषित हो जाएंगे, शनिवार को सुबह 8 बजे से मतों की गणना शुरू हो गई है, जैसे जैसे रूझान आते जा रहे हैं, कभी भाजपा तो कभी कांग्रेस के खेमें में ढोल ढमाकें बजते नजर आ रहे हैं, भाजपा या कांग्रेस को अपनी सरकार बनाने के लिए यहां 224 सीटों में से 113 सीटें लाना जरूरी है, हालांकि दोनों प्रमुख दल अपनी अपनी सरकार बनने का दावा कर रहे हैं।

कर्नाटक चुनाव के तहत शुरू हुई मतगणना में प्रारंभिक रूझान आने लगे हैं, जिसके अनुसार भाजपा 80 सीटों पर तो कांग्रेस 108 सीटों पर आगे चल रही है। संभावना है कि दोपहर 12 से 1 बजे तक स्थिति साफ हो जाएगी। कर्नाटक चुनाव इस बार मध्यप्रदेश में भी काफी सुर्खियों में रहे, जिसमें बजरंग दल को बैन करने वाला मामला भी काफी सुर्खियों में रहा, कर्नाटक विधानसभा चुनाव में उठे बजरंग दल के मुद्दे पर मध्यप्रदेश में बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद द्वारा भी विरोध प्रदर्शन किया गया, यहां तक कई स्थानों पर तो कांग्रेस कार्यालयों में तोडफ़ोड़ और धरना प्रदर्शन किया गया।

कनार्टक विधानसभा चुनाव का परिणाम जानने के लिए आप लगातार पत्रिका के साथ बने रहिये, हम आपको पल-पल की स्थिति से अवगत कराएंगे।