1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सर्वार्थ सिद्धि और शिव योग में मनेगी कार्तिक पूर्णिमा

भगवान विष्णु की होगी पूजा-अर्चना

less than 1 minute read
Google source verification
सर्वार्थ सिद्धि और शिव योग में मनेगी कार्तिक पूर्णिमा

सर्वार्थ सिद्धि और शिव योग में मनेगी कार्तिक पूर्णिमा

भोपाल. कार्तिक मास का समापन इस बार 27 नवंबर को होगा। सोमवार होने के कारण कार्तिक पूर्णिमा का महत्व और भी बढ़ जाता है। इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग और शिव योग का भी संयोग बन रहा है।
कार्तिक पूर्णिमा के लिए राजधानी के बांके बिहारी मंदिर में एक माह से चल रहे उत्सव का समापन होगा, वहीं श्रीजी मंदिर, गुफा मंदिर और बड़बाले महादेव मंदिर में विशेष तैयारियां की जा रही हैं। इस दिन दीपदान और स्नान दान का भी विशेष महत्व होता है। लोग तीर्थ स्थलों एवं सरोवरों में दीप दान करेंगे। पंडित जगदीश शर्मा ने बताया कि कृतिका नक्षत्र व शिवयोग की युति में कार्तिक पूर्णिमा का स्नान होगा। पूर्णिमा पर बन रहा यह संयोग ज्योतिषाचार्यों के अनुसार सुखद व शुभफलदायी होगा।
इस दिन भगवान विष्णु की पूजा विशेष लाभप्रद होगी। उन्होंने बताया कि कार्तिक माह की पूर्णिमा तिथि का आरंभ 26 नवंबर को दोपहर 3.53 बजे से होगा और 27 नवंबर को दोपहर 2.45 बजे समापन होगा। ऐसे में उदया तिथि के अनुसार 27 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा मनाई जाएगी। इस दिन धर्म-कर्म के कार्यों से दोगुना शुभ फल मिलता हैं।
ये हैं शुभ मुहूर्त
ब्रह्म मुहूर्त- 27 नवंबर को सुबह 5:05 से 5:59 बजे तक।
अभिजीत मुहूर्त- 27 नवंबर को दोपहर 11:47 से दोपहर 12:30 बजे तक

Story Loader