12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शिवराज सिंह चौहान और मोहन यादव ने मनाया करवा चौथ, पत्नियों ने मांगा सुहाग- ‘आपको हमारी उम्र लग जाए’

Karwa Chauth 2024: एमपी के दिग्गज राजनेताओं के घरों की छत पर भी उनकी पत्नियों ने सुहाग मांगा और चांद के साथ पति की भी पूजा की। पैर छूकर आशीर्वाद मांगा। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव और वीडी शर्मा ने इन खास पलों को ट्वीटर पर शेयर किया। यहां देखें तस्वीरें...

less than 1 minute read
Google source verification
Karwa Chauth 2024 IN MP

20 अक्टूबर को देशभर में करवा चौथ की धूम नजर आई। घर की छतों और कॉलोनियों के आयोजन स्थलों पर सुहागिनें चौथ के चांद की पूजा कर, पति की लंबी उम्र और सुख समृद्धि की कामना करते नजर आईं। इस बीच एमपी के दिग्गज राजनेताओं के घरों की छत पर भी उनकी पत्नियों ने सुहाग मांगा और चांद के साथ पति की भी पूजा की। पैर छूकर आशीर्वाद मांगा। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, मध्यप्रदेश के सीएम मोहन यादव और वीडी शर्मा ने इन खास पलों को ट्वीटर पर शेयर किया। यहां देखें तस्वीरें...

सीएम ने पत्नी सीमा यादव के साथ की पूजा, दिया आशीर्वाद

सीएम डॉ. मोहन यादव उज्जैन स्थित घर पहुंचे। पत्नी सीमा यादव ने चंद्रोदय के बाद पूजा की। सीएम का आशीर्वाद प्राप्त किया। सीएम ने पत्नी को जल ग्रहण करवाकर व्रत खुलवाया।

वीडी शर्मा ने पत्नी डॉ. स्तुति मिश्रा के साथ किया चांद का दीदार

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा की पत्नी डॉ. स्तुति मिश्रा ने भोपाल में चंद्र पूजन के बाद छलनी से पति का दीदार किया।

जीतू पटवारी नें रेणुका पटवारी के साथ मनाई पर्व की खुशियां

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने इंदौर में पत्नी रेणुका पटवारी के साथ पूजन कर सुख-शांति की कामना की।

शिवराज सिंह चौहान ने पत्नी साधना को पानी पिलाकर पूर्ण कराया व्रत

विदिशा सांसद और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान राजधानी भोपाल में थे। उन्होंने पत्नी साधना सिंह को जल पिलाकर दिनभर का निर्जला व्रत पूर्ण करवाया।