
बर्फीली हवाओं से कांपा प्रदेश, कई जिलों में पारा 2 डिग्री से भी नीचे
भोपाल/ पहाड़ी इलाकों में हो रही भारी बर्फबारी का मध्य प्रदेश पर खास असर दिखाई दे रहा है। बर्फीली हवाओं के चलते एक बार फिर प्रदेश कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है। राजधानी भोपाल में शुक्रवार को जहां कोहरे और शीतलहर के कारण कोल्ड डे रहा, जिसके बाद यहां न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस सीजन की सबसे ठंडा दिन रहा। शनिवार तड़के भी तापमान में खास बढ़ोतरी नहीं हुई थी। वहीं अधिकतम तापमान 18.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा प्रदेश का बैतूल सबसे ठंडा रहा। यहां न्यूनतम पारा 1.7 डिग्री दर्ज किया गया। इसके अलावा उमरिया और रायसेन का तापमान भी 2 डिग्री से कम दर्ज किया गया।
कहीं रहा कोल्ड डे, तो कहीं सीवियर कोल्ड डे
जानकारी मिली है कि, सुबह तड़के छिंदवाड़ा के पांढुर्ना के खेतो में कई स्थानों पर ओस जम गई। वहीं, सीहोर और उमरिया के खेतों में कई स्थानों में बर्फ की सफेद चादर सी बिछ गई है। वहीं प्रदेश के उज्जैन, जबलपुर, इंदाैर, बैतूल , खंडवा, राजगढ़, श्याेपुर कला में सीवियर काेल्ड डे और भाेपाल, धार, खरगाेन, रतलाम, शाजापुर, खजुराहाे, दमाेह, नरसिंहपुर, नाैगांव, रीवा, सागर, सतना, सीधी, उमरिया, मलाजखंड में कोल्ड डे रहा। कड़ाके की सर्दी को देखते हुए भोपाल कलेक्टर तरुण पिथोड़े ने स्कूलों के समय में एक बार फिर बदलाव किये हैं। नए आदेश के मुताबिक, अगले आदेश तक जिले के सभी स्कूल सुबह 9.30 के बाद खुलेंगे।
पढ़ें ये खास खबर- 6 माह की बच्ची को थी सिर्फ सर्दी-खांसी, लोहे की सलाखें दागकर किया उपचार
इन जिलों में रहेगी शीत लहर
मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में प्रदेश के रीवा, सागर, शहडोल, जबलपुर संभागों में अति शीत लहर की संभावना है। वहीं , प्रदेश के बैतूल, रायसेन, भोपाल, सीहोर, ग्वालियर, दतिया और रतलाम जिले में शीतलहर की संभावना जताई गई है।
पिछली रात इतना रहा न्यूनतम तापमान
शुक्रवार रात प्रदेश के निम्न जिलों में न्यूमतम तापमान बैतूल 1.7, पचमढ़ी 1.6, उमरिया 2.2, ग्वालियर 3.0, रायसेन 3.2, सीहोर 3.2, नौगांव 3.3, दतिया 3.4, रीवा 3.5, शिवपुरी 3.5, छिंदवाड़ा 3.6, शाजापुर 4.0, सीधी 4.0, टीकमगढ़ 4.0, दमोह 4.4, सतना 4.4 खजुराहो 4.5, भोपाल 4.6, राजगढ़ 4.6, खरगौन 4.6, जबलपुर 4.8, सागर 5.4, सिवनी 5.2, धार 5.2, गुना 5.0, रतलाम 5.6, श्योपुर 5.0, उज्जैन 5.6 डिग्री दर्ज किया गया है।
Published on:
11 Jan 2020, 5:42 PM IST
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.