
भोपाल. स्कूल में हर बच्चे को फिजिकल एजुकेशन में बीएमआइ (बॉडी मास इंडेक्स) का ज्ञान दिया जाता है। जिसे कॉलेज में पहुंचते ही ज्यादातर भूल जाते हैं। जबकि सिर्फ यह एक फार्मूला व्यक्ति को मधुमेह, दिल और लिवर से संबंधित बीमारियों से बचाने में कारगर है। एक शोध में दावा किया गया कि 5 फीसदी वजन कम करने से इन बीमारियों का खतरा 15 फीसदी तक कम हो सकता है। नेशनल लाइब्रेरी की रिपोर्ट बताती है देश के मध्य क्षेत्र में कॉलेज में पढ़ने वाले 45 फीसदी लोग मोटापे का शिकार हैं। वहीं यह आंकड़ा अनपढ़ लोगों में सिर्फ 37 फीसदी है।
स्वास्थ्य से संबंधित स्क्रीनिंग जरूरी
ह्रदय रोग विशेषज्ञ डॉ. राजीव गुप्ता के अनुसार 40 साल पहले शहरों में 2 फीसदी लोग मधुमेह के रोगी थे। आज 25 फीसदी लोगों में यह बीमारी देखी जा रही है। मोटापा और मधुमेह दोनों तेजी से बढ़ रहा है। जिसका असर यह है कि दिल से जुड़ी बीमारियों के मरीज भी लगातार बढ़ रहे हैं। इससे बचाव के लिए सबसे जरूरी है कि स्कूल से ही बच्चों को स्वास्थ्य से संबंधित स्क्रीनिंग की जानकारी दी जाए। साथ ही इसके लिए कैंप आयोजित किए जाए।
बीएमआइ को रखें 23 से नीचे
बीएमआइ यदि 18.5 से 23 के बीच में है तो व्यक्ति का वजन शरीर के हिसाब से अनुकूल माना जाता है। यदि यह 23 से अधिक हो तो ऐसे में मधुमेह की जांच कराना बेहद जरूरी हो जाता है। अकेले साल 2023 में शहर के सरकारी अस्पतालों में 10 हजार से अधिक मधुमेह के मरीज ओपीडी में इलाज के लिए पहुंचे है।
------------------------
यह आदतें जरूरी
- खाना खाने के बाद टहलना जरूरी
- दिन में 30 मिनट कम से कम पैदल चलें
- फास्ट फूड से जितना संभव हो दूर रहें
- मोटापे के साथ खर्राटों की समस्या भी कई लोगों में दिखती है। जिससे पर्याप्त नींद होती है। इसको नजरअंदाज करना बंद करें।
------------------------
ऐसे समझें बीएमआई की कहानी
व्यक्ति का सही वजन तय करने के लिए उसकी लंबाई के हिसाब से एक मानक निर्धारित किया गया है। जिसे बॉडी मास इंडेक्स यानी बीएमआई कहते हैं। इसको कैलकुलेट करने के लिए व्यक्ति को अपना वेट और हाइट ठीक तरह से मापनी होती है। जिसके बाद बीएमआई = वजन / (हाइट X हाइट) फार्मूले से इसे निकाला जा सकता है।
------------------------
बीएमआइ के हिसाब से
अंडर वेट - 18.5 से कम
नॉर्मल - 18.5 से 22.9
ओवर वेट - 23 से 25
ओबेसिटी - 25 से ज्यादा
------------------------
मप्र में मोटापे के आंकड़े
कैटेगरी - मोटापे से ग्रसित लोग
रूरल - 31 फीसदी
अर्बन - 41 फीसदी
अन एजुकेटेड - 37 फीसदी
कॉलेज - 45 फीसदी
Published on:
05 Mar 2024 05:34 pm

बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
