3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

केन-बेतवा लिंक परियोजना का 19 साल पुराना इंतजार खत्म, केंद्र ने दी बड़ी सौगात

44,605 करोड़ वाली परियोजना के लिए 1400 करोड़ रुपए का बजट...।

2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Manish Geete

Feb 01, 2022

budget2.png

भोपाल। आम बजट में मध्यप्रदेश को केंद्र सरकार ने बड़ी सौगात दी है। 19 साल पुरानी केन-बेतवा लिंक परियोजना का इंतजार अब खत्म हो जाएगा। इसके बाद अब बुंदेलखंड क्षेत्र की तस्वीर बदल जाएगी। यह योजना उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड अंचल से लेकर मध्यप्रदेश को बड़ा फायदा पहुंचाएगी। इसके लिए 2022-23 में 1,400 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।

मध्यप्रदेश के लिए यह बजट बुंदेलखंड के लिए अहम है। क्योंकि यह क्षेत्र दशकों से सूखे का शिकार है। इस कारण व्यापक गरीबी और अन्य जिलों की तुलना में पलायन बहुत अधिक है। इस योजना से इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि करीब 10.62 लाख हेक्टेयर भूमि सिंचाई के दायरे में आ जाएगी। 62 लाख लोगों तक पीने का पानी पहुंचेगा। इस परियोजना में यूपी में दो बैराज और मध्यप्रदेश की नदियों पर सात बांध बनेंगे। 103 मेगावाट हाइड्रो पॉवर और 27 मेगावाट सोलर पॉवर प्लांट भी तैयार होगा। इस योजना से उत्तर प्रदेश के झांसी, महोबा, ललितपुर और बांदा के करीब 20 लाख किसानों को लाभ पहुंचेगा।

यह भी पढ़ेंः

केन बेतवा लिंक परियोजना में अभी तक नहीं सुलझा पानी बंटवारे का विवाद

यह भी पढ़ेंः

मोदी कैबिनेट में दी केन बेतवा लिंक प्रोजेक्ट को मंजूरी

केन बेतवा लिंक प्रोजेक्ट (Ken Betwa Link Project) दो राज्यों को लाभ पहुंचाएगा। बजट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने घोषणा करते हुए कहा है कि केन-बेतवा लिंक परियोजना को मोदी सरकार की स्वीकृति पहले ही मिल चुकी थी। इस योजना के लिए 44,605 करोड़ रुपए का बजट स्वीकृत किया गया है। इस योजना के दायरे में आने वाले बुंदेलखंड के किसानों और स्थानीय आबादी को सिंचाई, खेती और आजीविका के साधन मिल पाएंगे। 9 लाख हेक्टेयर से अधिक भूमि की सिंचाई के लिए इस योजना का लाभ लिया जा सकेगा।

यह भी पढ़ेंः
Budget 2022: किसी ने कहा- बर्बादी वाला बजट, तो किसी ने बताया- सभी वर्गों के लिए फायदेमंद

यह भी पढ़ेंः
आम बजट 2022: निर्मला सीतारमण पेश कर रही है बजट, देखें किसे क्या मिला, देखें Updates

परियोजना की खास बातें

इन जिलों को मिलेगा लाभ

Story Loader