
khelo mp youth games 2023 competition
खेलो इंडिया यूथ गेम्स की तर्ज पर अब मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों के लिए खेलो एमपी यूथ गेम्स 2023 का आयोजन हो रहा है। यह खेल पूरे प्रदेश में 12 से 28 सितंबर के बीच खेले जाएंगे। खास बात यह है कि विभिन्न खेलों का यह आयोजन मध्यप्रदेश के सभी जिलों के 313 विकासखंडों में हो रहा है और इसमें गांवों से लेकर प्रदेश तक होनहार खिलाड़ी उभरकर बाहर आ पाएंगे।
मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का यह अच्छा मौका है। पूरे प्रदेश में 12 से 14 सितंबर के बीच खेले एमपी यूथ गेम्स का आयोजन किया जा रहा है। यह यूथ गेम्स चार चरणों में हो रहे हैं, जिनका आयोजन ब्लाक, जिला, संभाग और राज्य स्तर पर किया जाएगा। ब्लाक चयन स्पर्धा 12 से 14 सितंबर के बीच होगी। जिला स्तरीय प्रतियोगिता 16 से 18 सितंबर के बीच होगी, वहीं संभाग स्तरीय 20 से 23 सितंबर के बीच आयोजित होगी। इन सबके बाद राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं 24 से 28 सितंबर तक आयोजित की जाएगी।
विजेता खिलाड़ियों को मिलेंगे लाखों के पुरस्कार
व्यक्तिगत खेल में प्रथम स्थान पाने वाले खिलाड़ियों को 51 हजार रुपए, द्वितीय स्थान पाने वाले को 31 हजार रुपए और तीसरे स्थान पर आने वाले खिलाड़ी को 21 हजार रुपए का पुरस्कार मिलेगा। इसके अलावा टीम के प्रथम स्थान पर पांच लाख का पुरस्कार, द्वितीय स्थान पर तीन लाख और तीसरे स्थान आने वाली टीम को दो लाख रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा।
राज्य स्तर पर 8 संभाग सहभागिता कर रहे हैं, जिनमें भोपाल, इंदौर, जबलपुर, रीवा, सागर, उज्जैन और शहडोल की टीमें शामिल हैं। इनमें 24 खेल शामिल हैं, जो प्रदेश के 7 बड़े शहरों में आयोजित किए जा रहे हैं। जिला एवं संभाग स्तर पर 18 खेल एथलेटिक्स, बास्केटबाल, बैडमिंटन, बाक्सिंग, फुटबाल, हाकी जूडो, कबड्डी, खो-को, मलखम्ब, तैराकी, वेटलिफ्टिंग, कुश्ती, टेबल टेनिस, योगासन, बालीवाल, टेनिस और शतरंज का आयोजन होगा
किस शहर में कौन से गेम्स
भोपालः राजधानी भोपाल के टीटी नगर स्टेडियम में बाक्सिंग, ताइक्वांडो, जूडो, फैंसिंग, टेनिस, फुटबाल, वालीबाल, कुश्ती और शतरंज की प्रतियोगिताएं होंगी। इसके अलावा भोपाल के बड़े तालाब में क्याकिंग, केनोइंग और रोइंग और प्रकाश तरण पुष्कर में तैराकी की प्रतियोगिता होगी।
ग्वालियरः बास्केटबाल काम्पलेक्स में बास्केटबाल और वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिताएं होंगी। एमराल्ड हाइट्स स्कूल में टेबल टेनिस के मुकाबले होंगे।
उज्जैनः यहां के स्पोर्ट्स काम्पलेक्स में मलखम्ब और योगासन होगा।
जबलपुरः यहां के रानीताल स्पोर्ट्स काम्पलेक्स में खो-खो और तीरंदाजी का आयोजन।
रीवाः यहां के स्पोर्ट्स काम्पलेक्स में कबड्डी का मुकाबला खेला जाएगा।
Updated on:
11 Sept 2023 05:49 pm
Published on:
11 Sept 2023 05:30 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
