2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

किडनी को पूरी तरह बर्बाद कर देती हैं ये 3 गलतियां, इंसान होता है इनका आदी

किडनी को पूरी तरह बर्बाद कर देती हैं ये 3 गलतियां, इंसान होता है इनका आदी

2 min read
Google source verification
health news

किडनी को पूरी तरह बर्बाद कर देती हैं ये 3 गलतियां, इंसान होता है इनका आदी

भोपालः इंसान के शरीर में मौजूद हर एक अंग का खास महत्व है। किसी एक अंग की भी शरीर में कमी हो जाए तो इंसान या तो अपाहिज हो जाता है या फिर जवित ही नहीं रह सकता। इन्हीं में एक अंग है किडनी। वैसे तो हर इंसानी शरीर में दो किडनियां होती हैं, जिसके एक होने पर भी इंसान जीवन व्यतीत कर सकता है, लेकिन किसी अपाहिज की तरह। क्योंकि, किडनी का हमारे शरीर की कई क्रियाओं को संतुलित रखने में बड़ा योगदान करती है। किड़नी विशेशज्ञों के अनुसार, यह शरीर के 400 से ज्यादा कामों पर नियंत्रण रखती है।

खुद की जान से खिलवाड़ हैं ये गलतियां

खासतौर पर किडनी शरीर के हानिकारक और विषैले पदार्थों को शरार से बाहर करने का काम करती है। इसके अलावा ये खून भी साफ करती है, जो हमारे शरीर का मूल कार्य है। इसलिए किडनी में किसी तरह की खराबी होना व्यक्ति के लिए बेहद हानिकारक हो सकता है। वहीं, इंसान की कुछ आदतों और गलत खान पान के चलते किडनी को घातक परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं। वहीं, व्यक्ति रोज़ाना कुछ ऐसी गलतियां भी करता है, जिनके कारण हमारे इस महत्वपूर्ण अंग को बहुत नुकसान पहुंचता है। ये ऐसी गलतियां हैं, जिनके कारण हमारी किडनियों की कार्यक्षमता धीरे-धीरे कम होती जाती है। तो आज हम जानते हैं, ऐसी ही मुख्य गलतियां जिनके कारण हमारी किडनियां खराब हो सकती हैं।

इन बातों को ना करें नज़रअंदाज़

-जंक फूड खाना

आजकल लोग घर का खाना कम खाते हैं और बाहर का जंक फूड ज्यादा खाते हैं। जो किडनी के लिए बेहद नुकसानदायक है। इससे किडनी की कार्यशैली पर बुरा असर पड़ता है। और किडनी धीरे-धीरे काम करना कम कर देती है।

-कम पानी का सेवन

एक स्वस्थ शरीर के लिए रोजाना 8-10 गिलास पानी जरूर पीना चाहिए। अगर आपको भी कम पानी पीने की बुरी आदत है तो आपको अपनी इस आदत में तुरंत सुधार लाने की जरूरत है।

-स्मोकिंग

सिगरेट पीना शरीर के साथ-साथ किडनी के लिए भी बहुत नुकसानदायक है। सिगरेट पीने से किडनी की कार्य क्षमता धीरे-धीरे कम हो जाती है और लंबे समय तक धूम्रपान करने से किडनी पूरी तरह खराब भी हो सकती है।

Story Loader