8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ये हैं वो बड़े कारण जिनसे किडनी हो जाती है डेमेज, तुरंत जानिए

ये हैं वो बड़े कारण जिनसे किडनी हो जाती है डेमेज, तुरंत जानिए

2 min read
Google source verification
health news

ये हैं वो बड़े कारण जिनसे किडनी हो जाती है डेमेज, तुरंत जानिए

भोपालः वैसे तो मनुष्य के शरीर का हर अंग शरीर को सुचारू ढंग से संचालित करने में बड़ा योगदान निभाता है। इन्ही में से एक अंग है किडनी, जो एक व्यक्ति में दो की तादाद में होती है। किडनी का प्रमुख कार्य शरीर से अपशिष्ट उत्पादों और अतिरिक्त तरल पदार्थ को निकालना होता है। लेकिन कभी कभी कुछ मेडिकल कारणों के वजह से किडनी में सूजन आ जाती है।

सूज जाते हैं किडनी के फिल्टर

किडनी की सूजन को मेडिकल की भाषा में 'ग्लोमेरुलोनेफ्राइटिस' कहा जाता है। किडनी की सूजन किडनी की वैसी बीमारी है जिसके कारण किडनी के फिल्टर सूज जाते हैं। किडनी का फिल्टर किडनी में बहुत छोटी रक्त वाहिकाओं से बना होता है, जिसे ग्लोमेरुली कहा जाता है।

इस तरह बड़े नुकसान से बचाया जा सकता है

जब यह अचानक शुरू होता है तो यह गंभीर हो सकता है। इसल‍िए किडनी की सूजन को हल्‍कें में न लें। लेकिन आपको किडनी की सूजन को समय पर लक्षण को पहचानते हुए समय पर नेफ्रोलॉजी मदद से इस समस्‍या से किडनी को बचाया जा सकता है।

किडनी में सूजन के लक्षण

किडनी में सूजन आने पर ज्यादातर बुखार आ जाता है, पेशाब करने में तकलीफ होती है, भूरा या लाल रंग का पेशाब होता है, असहनीय दर्द होता है, बहुत कम पेशाब का होना, फेंफड़े में तरल बढ़ना, जिसके कारण खांसी और सांस लेने में दिक्‍कत होती है, जिसे मेडिकल टर्म्स में नेफ्रोन कहते हैं। इससे खून साफ करने की क्षमता कम हो जाती है।

किडनी में सूजन के कारण

किडनी में सूजन आने का बड़ा कारण गले में खराश या त्वचा में संक्रमण जैसे संक्रमणों के प्रति प्रतिरक्षा प्रतिक्रिया में कमी के कारण एक्यूट हो सकती है। ज्यादातर मामलों में ऐसे संक्रमण ठीक हो जाते हैं और किडनी में सुधार होता है। किडनी की कई प्राइमरी समस्याओं का प्रभाव ग्लोमेरुलस पर पड़ता है। जैसे पेशाब करनी में दिक्‍कत होती है और किडनी की खून साफ करने की क्षमता कम हो जाती है।