
2019 से 2022 तक की ये हैं 6 राजा राशियां, इनके पास हर ओर से बरसेगा पैसा
भोपाल। जीवन में किसका समय कब बदल जाए कहा नहीं जा सकता, लेकिन क्या आपने भी देखा है कि कई बार बचपन में हम जिसे गरीबी में जीवन जीता देखते थे, आज वह करोड़ों का आसामी बन गया हो।
पंडित सुनील शर्मा के अनुसार जी हां, ऐसा जीवन में कई बार होता है, लेकिन हर बार केवल मेहनत ही आपको पैसा नहीं दिलाती। बल्कि इसके पीछे आपके अच्छे समय यानि भाग्य का भी साथ होता है। क्योंकि मेहनत तो कई ओर भी करते हैं, पर वे कई बार पैसों के मामले में अमीर नहीं हो पाते।
पंडित शर्मा के अनुसार ये चीजें आपके ग्रहों की दशा पर निर्भर करता है, क्योंकि कई बार जो मेहनत करता है वह भी कम मेहनत करने वाले से पिछड़ जाता है। तो ये उसकी मेहनत का दोष नहीं है, ये सच है कि मेहनत कभी बेकार नहीं जाती यानि इससे कुछ न कुछ भला तो हो ही जाता है, लेकिन आपकी आकांक्षा में एक बहुत बड़ा हाथ आपके ग्रहों व भाग्य का भी होता है। ये भी सच है कि बिना मेहनत के भाग्य ज्यादा कुछ नहीं करता, लेकिन फिर भी भाग्य तो भाग्य ही है।
जैसे आपका जन्म आपके कर्म पर नहीं बल्कि भाग्य पर ज्यादा निर्भर करता है, यदि आप भाग्य से बहुत विशिष्ट परिवार में जन्म लेते हैं। या किसी अत्यधिक निर्धन के घर में...
कई बार सुनने में आता हे कि लोग रातों रात करोड़पति हो गए, कई मामलों में ये सच भी है, जैसे किसी की लाटरी लग जाए या अचानक उसके द्वारा कहीं इन्वेस्ट किया गया थोड़ा सा पैसा रातों रात उछाल मार कर करोड़ों में बदल जाए।
वहीं कई ऐसी बातें भी सुनने को मिलती हैं कि जो करोड़पति थे वे रातों रात सड़क पर आ गए या काफी गरीब हो गए। दरअसल ये सारी चीजें आपके ग्रहों की दशा और उनके प्रभावों पर निर्भर करती हैं। माना जाता है कि किस्मत के आगे किसी की नहीं चलती और कोई इससे जीत नहीं पाता है।
इन्हीं सब चीजों यानि परेशानियों से बचने या हमारा भाग्य कब हमारा साथ देगा जानने के लिए हम ज्योतिष शास्त्र का सहारा लेते है। क्योंकि माना जाता है कि राशियों और ग्रहों की गणना के आधार पर हमारे भविष्य के बारे में काफी हद तक पता लगा सकते है।
जानें 2019 से 2022 तक की राजा राशियां...:-
ज्योतिष वी शास्त्री के अनुसार यदि ज्योतिष के आधार पर बात करें तो आगामी 4 वर्षों तक यानि 2022 तक ग्रह कई प्रकार से करवट ले रहे हैं। ऐसे में जहां कुछ राशियों को खास लाभ हो रहा है, वहीं कुछ राशियों के लिए ये परिवर्तन सामान्य रहने की उम्मीद है।
इस साल यानि 2019 से 2022 तक की बात करें तो 6 राशि ऐसी है जिन्हें आर्थिक रूप से बहुत धन लाभ होगा साथ ही उनका जीवन सुख शांति से बितेगा। इस दौरान इन राशियों के लोग राजाओं की तरह अपनी जिंदगी जीएंगे।
इन्हें इन 4 सालों में गाड़ी, घर, पैसा और प्यार सब इनको मिल जाएगा यानि किसी भी चीज की कमी इन्हें नहीं सताएगी। वे राशियां जो 4 साल तक राजा की स्थिति में रहेंगी वे हैं- वृषभ, तुला, कन्या, कुंभ, सिंह, धनु राशि।
ग्रहों के परिवर्तन के चलते इस साल यानि 2019 के मार्च से ही इनका समय बदलने लगेगा। ऐसे में इन राशियों के जातक व्यापार में यह दिन दुगनी रात चौगुनी तरक्की करेंगे। वहीं जिन व्यक्तियों के जीवन में शादी संबंधी रुकावट आ रही है, अब वह सब गौरी शंकर की कृपा से दूर हो जाएंगी।
वहीं इन राशि के विद्यार्थी वर्ग को भी नई - नई सफलता हाथ लगेंगी। इसके अलावा समाज में लोग इनका आदर करेंगे इनसे राय लेंगे। जीवन साथी से भी इन राशि वालों को भरपूर सहयोग मिलेगा।
इधर, 12 जनवरी से 12 फरवरी तक सातवें आसमान पर रहेगा इन राशियों का भाग्य...
इनके अलावा राशियों में हो रहे ग्रहों के परिवर्तन के चलते जनवरी से फरवरी तक यानि ठीक एक माह तक कुछ राशियों के लिए खास अच्छा समय शुरू हो रहा है। जिसके चलते इन राशि वालों का भाग्य सातवें आसमान पर रहेगा। यानि ये जहां भी हाथ डालेंगे वहीं से इन्हें फायदा होगा। 12 जनवरी से 12 फरवरी तक जिन राशि वालों का भाग्य सबसे तगड़ा रहेगा वे हैं- मेष , वृषभ, तुला, मकर और कुंभ राशि।
मेष राशि:
आपको अपने जीवन में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। नकारात्मक विचारों को मन में न आने दें। निवेश आगे चलकर आपको बड़ा फायदा देगा। विचारों की क्षमता आपको आगे बढने की कामयाबी दिला सकता है।
वृषभ राशि:
ये समय बड़ा बदलाव का है। व्यापार के स्थान पर आपका प्रभाव बना रहेगा, लेकिन खर्चे सोच समझकर ही करें। मित्रों और करीबी लोगों से उपहार प्राप्त होंगे। नकारात्मक को दूर रखिए। निवेश करना अच्छा रहेगा जो भविष्य में आपको बड़ा फायदा देगा।
सिंह राशि:
घर में परेशानियों के बीच छोटी-छोटी बातों पर टेंशन लेने से बचें। अपने व्यक्तित्व और रंग-रूप को बेहतर बनाने की कोशिश संतोषजनक साबित होगी। कार्यक्षेत्र में आपके सामने नई चुनौतियां आएंगी, जिन्हें शांति के साथ हल करें।
तुला राशि:
सम्भव है कि आपके जीवनसाथी की वजह से आपकी प्रतिष्ठा को थोड़ी ठेस पहुंचे। कार्यक्षेत्र की चुनौतियों का अच्छे से हल ढ़ूंढ़ें। अपने साथी को छोटी-छोटी बातों के लिए ताने देने से बचें। ये समय आपको कई मायनों में लाभ भी देगा।
वृश्चिक राशि:
व्यक्तित्व और रंग-रूप को बेहतर बनाने का कोशिश संतोषजनक साबित होगी। छोटी-छोटी बातों की टेंशन से बचें। कार्य में ध्यान देना आपके आर्थिक पक्ष को मजबूत करेगा।
मकर राशि:
जीवन के हर मोड़ पर इस अवधि में आप कीर्तिमान स्थापित करेंगे, साथ ही आपको नौकरी और व्यापार के क्षेत्र में बहुत बड़ी सफलताएं मिलेंगी। आपके सभी मुश्किल काम बहुत ही आसान हो जाएंगे। व्यापार में आपको अचानक से लाभ ही लाभ मिलना शुरू हो जाएगा।
कुंभ राशि:
आपकी कुंडली में विवाह का योग बन रहा है। आप अपने प्यार के साथ समय व्यतीत करेंगे। वहीं जीवन में कई बड़े कार्य करने के अलावा हर क्षेत्र में बहुत बड़ी सफलताएं मिलेंगी। अचानक लाभ मिलेगा। परिवार में ढेरों खुशियाँ और सुख समृद्धि का निवास होगा।
Published on:
12 Jan 2019 03:29 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
