4 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

किसान प्रतिनिधि मंडल के साथ कक्काजी ने मुख्यमंत्री कमलनाथ से की मुलाकात

नाराज किसानों ने तीन दिन हड़ताल की दी चेतावनी

2 min read
Google source verification
kisan union meet cm kamal nath

किसान प्रतिनिधि मंडल के साथ कक्काजी ने मुख्यमंत्री कमलनाथ से की मुलाकात

भोपाल. मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के समन्वय भवन में मुख्यमंत्री कमलनाथ ने बुधवार को 100 किसानों के प्रतिनिधिमंडल के साथ किसान मजदूर संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवकुमार शर्मा 'कक्काजी' से मुलाकात की। इस दौरन मुख्यमंत्री ने सभी किसानों से चर्चा करते हुए कर्जमाफी के मुद्दें को सुलाझाने की कोशिश की। इस मौके पर कृषि मंत्री सचिन‌ यादव और अन्य अधिकारी बैठक में मौजूद रहे।

दरअसल, किसानों का कर्जमाफ न किए जाने को लेकर नाराज किसानों ने तीन दिन के हड़ताल की चेतावनी दी थी। पहले दिन प्रदेश में किसान आंदोलन का आंशिक असर दिखा। किसानों का कहना है कि मांगे पूरी न होने पर प्रदेशभर में व्यापक आंदोलन किया जाएगा।

राजधानी में पहले दिन हड़ताल का असर नहीं दिखा। दूध, सब्जी की आवक शहर में रोजाना की तरह हुई। वहीं भानपुर में किसानों द्वारा सड़क पर प्याज फेंकने की सूचना मिली। मिसरोद में किसानों ने सब्जियां और दूध फेंक कर प्रदर्शन किया। किसान यूनियन के मुताबिक किसानों की मांगें पूरी न होने पर कल 30 मई को व्यापक असर दिख सकता है।

इन मांगों को लेकर किसान कर रहें प्रदर्शन

-स्वामीनाथन रिपोर्ट लागू की जाए।
-कृषि को लाभ का धंधा बनाया जाए।
-मंडी में उपज समर्थन मूल्य से नीचे दाम पर बिकने पर रोक लगे।

-सरकार की तरफ से किसान कर्ज माफी स्पष्ट हो।
-2 लाख तक कर्ज माफी में सभी किसानों को समानता से राशि दी जाए।
-फसल बीमा योजना में सुधार किया जाए।
-मंडी में बेची गई उपज का दाम नकदी में हो।

इधर, भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष अनिल यादव का आरोप है कि किसानों का कर्ज माफ नहीं किया गया। दो लाख तक का कर्ज माफ किए जाने का वायदा किया गया था। किसानों को अब भी बैंक के नोटिस मिल रहे हैं। किसानों को डिफाल्टर घोषित किया जा सकता है। इन हालातों में किसानों की आत्महत्या भी बढ़ सकती है