13 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जानिए डिजिटल गोल्ड से जुड़ी ये बातें, कमा सकेंगे अधिक मुनाफा

ऑनलाइन तरीके से डिजिटल सोना खरीदना सोने में निवेश करने का सबसे सुविधाजनक तरीका है....

2 min read
Google source verification
gold.png

digital gold

भोपाल। अक्षय तृतीया त्योहार का यह लगातार दूसरा साल है, जबकि लोग लॉकडाउन की वजह से घरों में बंद हैं। ऐसे में लोगों के पास फिजिकल गोल्ड (digital gold) खरीदने का अवसर न के बराबर है। हां, वे ऑनलाइन गोल्ड जरूर खरीद सकते हैं। अक्षय मतलब अंतहीन और तृतीया चंद्र चक्र के तीसरे दिन का प्रतिनिधित्व करती है। इस शुभ दिन जीवन में सुख, समृद्धि और सौभाग्य के विश्वास से लोग सोना खरीदते हैं। फिलहाल मध्यप्रदेश में लॉकडाउन होने के कारण ऑनलाइन तरीके से डिजिटल सोना खरीदना सोने में निवेश करने का सबसे सुविधाजनक तरीका है।

बढ़ रहा है डिजिटल गोल्ड का चलन

सोने में भी अब डिजिटल फॉर्म में निवेश करने का चलन है। इसमें कोई खतरा भी नहीं है। न घर में लूट का डर है और न ही बैंक के लॉकर में रखने का झंझट। क्योंकि बैंक के लॉकर की भी एक सीमा होती है और शर्त रखी जाती है। इस सभी सीमाओं और शर्तों से परे डिजिटल गोल्ड तेजी से पांव पसार रहा है।

ये हैं फायदे

- इसके लिए न तो मोल-तोल करने की जरूरत है और न ही कहीं दौड़-भाग करने की ।

- डिजिटल गोल्ड को चंद मिनटों में बेचकर अपने खाते में पैसे मंगा सकते हैं।

- डिजिटल गोल्ड के साथ मेकिंग चार्ज और वेस्टेज चार्ज जैसी कोई बात नहीं होती।

- डिजिटल गोल्ड मुहैया कराने वाले के पास ही इसकी सुरक्षा की गारंटी होती है। इसमें कोई हिडेन चार्ज भी नहीं होता।

- डिजिटल गोल्ड में निवेश सस्ता होता है। इसमें सिर्फ 1 रुपए से निवेश किया जा सकता है।

ऐसे करता है काम

ग्राहक की ओर से विक्रेता द्वारा इंश्योर्ड वॉल्ट्स में संग्रहित किया जाता है। आपको बस इंटरनेट, मोबाइल बैंकिंग की जरूरत है और आप कहीं भी, कभी भी, डिजिटल रूप से सोने में निवेश कर सकते हैं। एचडीएफसी सिक्योरिटीज और मोतीलाल ओसवाल जैसे ब्रोकरों के पास भी डिजिटल सोने के निवेश का विकल्प है।